मुंबई: ठाणे में 7 मंजिला इमारत ढही, 22 की मौत
मुंबई। गुरूवार शाम को मुंबई से सटे ठाणे के शिल फाटा इलाके में एक 7 मंजिला इमारत ढह गयी जिसमें 22 लोगों के मरने की खबर है। मरने वालों में एख गर्भवती महिला भी शामिल है, इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। हादसा करीब शाम साढ़े छह बजे के आस-पास का है।
पुलिस के मुताबिक यह इमारत वन भूमि पर बना हुई थी और चौथी मंजिल तक लोग रहते थे। जिस समय इमारत ढही है उस समय इमारत में करीब 35 परिवार थे। घायलों के शहर के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से किसी मुआवजे का ऐलान नहीं किया हैं। अस्पतालों में जिन घायलों का उपचार हो रहा है उनमें से कई की हालत गंभीर है। नगर निगम आयुक्त आरए राजीव और जिलाधिकारी पी वेलारासु ने घटना की जांच का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications