राज्‍यसभा में भी सरकार की जीत, आकर रहेगा रिटेल में FDI

Rajya Sabha
नई दिल्‍ली। देश के खुदरा व्‍यापार में अब प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश आकर रहेगा, क्‍योंकि राज्‍य सभा ने भी हरी झंडी दिखा दी है। राज्‍यसभा में दो दिन की बहस के बाद आज दोपहर को जब वोटिंग हुई तो 232 में से 123 सांसदों ने एफडीआई के पक्ष में वोट दिये, जबकि विरोध में 109 वोट पड़े।

वोटिंग के दौरान सरकार को कम से कम 117 वोट चाहिये थे और एफडीआई के पक्ष में 123 वोटों के साथ विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी का प्रस्‍ताव सदन में गिर गया। वैसे इसमें कोई शक नहीं है कि अगर आज मायावती यूपीए के खिलाफ वोट करती तो निश्चित तौर पर प्रस्‍ताव राज्‍य सभा में पास नहीं हो पाता, क्‍योंकि राज्‍य सभा में एनडीए के पास बहुमत है।

अगर मायावती अपने सांसदों के साथ वॉकआउट कर जातीं तो सरकार को सिर्फ 108 वोट मिलते और तब जरूरी संख्‍या 115 वोटों की जो जाती और उस दशा में यूपी को करारा झटका लगता। लेकिन अब यह झटका भाजपा को लगा है।

इस प्रस्‍ताव के गिरने से सबसे अहम बात यह निकल कर आयी है कि वो यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में इस बार बसपा मुख्‍य सहयोगी दल के रूप में यूपीए के साथ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+