अदालत ने लगा दी छात्रसंघ चुनाव पर रोक

Allahabad High Court banned student elections
लखनऊ। सपा की सरकार बनने के बाद बहाल हुए छात्रसंघ ने जहां जमकर खुशियां मनायीं वहीं बुधवार को हाईकोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। न्यायालय ने बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए लखनऊ छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी। न्यायालय के आदेश के आने के बाद छात्रों में मायूसी छा गयी। छात्र न्यायालय के इस फैसले का विरोध करने के मूड में है।

मालूम हो कि पिछले दिनों माया सरकार में छात्रसंघ पर लगी रोक को समाजवादी पार्टी की सरकार ने हटा दिया था। सपा द्वारा छात्रसंघ पर रोक हटाते ही शहर में कई जगहों पर छात्रों के उत्पाद देखे गए और एक छात्र ने एक डिग्री कालेज के अध्यापक को खुलेआम थप्पड़ मारकर साबित कर दिया था कि छात्रसंघ की बहाली के बाद इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात होगी।

छात्रसंघ की बहाली के बाद कई संगठनों ने इसका विरोध किया लेकिन सपा की प्रमुख ताकत छात्रों के हित में सरकार का हित देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख भी तय कर दी। राजधानी में छात्रसंघ चुनाव की तारीख 15 अक्टूबर तय की गयी थी लेकिन उससे पहले ही मामला न्यायालय में पहुंच गया और कोर्ट ने लखनऊ छात्रसंघ चुनाव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

न्यायालय द्वारा चुनाव पर रोक लगाए जाने से छात्र काफी निराश हैं और उनका कहना है कि वह इसके लिए सरकार से वार्ता कर मामले का निपटारा करने का प्रयास करेंगे। फिलहाल सरकार भी अदालत के फैसले के खिलाफ जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकती है जिसे देखते हुए सरकार मामले पर विधिक राय ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+