बिलावल दिवानी हिना ने खाया था जहर

बैंगलोर। पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल लव अफेयर इन दिनों सारे न्यूज चैनलों और अखबारों की सुर्खियां बना हुआ है। आप समझ गये होंगे कि हम किसी की बात कर रहे हैं, जी हां आपने ठीक समझा हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बड़े बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी के प्रेम प्रसंग की।

बांग्लादेशी टैबलायड के मुताबिक हिना के पति फिरोज गुलजार अकड़ू और शक्की किस्म के हैं। फिरोज का बर्ताव कभी भी हिना के लिए बढ़िया नहीं रहा है। पिछले करीब दो सालों से उनके और हिना के बीच तना-तनी लगातार चलती आ रही है।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स में हिना-बिलावल की प्रेमकहानी सामने आने पर फिरोज ने बौखलाहट में हिना की कॉल डिटेल्स पता करनी चाही जिसका पता जब हिना को चला था वो उन पर बहुत ज्यादा नाराज हुई और संघीय जांच एजेंसी को मना कर दिया कि उनकी कॉल डिटेल्स किसी को ना दी जाये।

हिना ने अपने पति फिरोज पर गुस्सा किया और कहा कि वो अपना बर्ताव सुधार ले वरना अच्छा नहीं होगा। हिना के पास 6 फोन हैं, जिनके बारे में फिरोज जानना चाह रहे थे। आपको बता दें कि हिना इस समय राष्ट्रपति जरदारी के साथ न्यूयार्क में है।

टैबलायड के मुताबिक हिना देर रात तक बिलावल से चैट करती हैं और विदेशी दौरों पर बिलावल के साथ घूमती भी है, जिसका पता फिरोज को है और उन्होंने इस बात के लिए हिना को कई बार रोका-टोका भी है लेकिन हिना कहती हैं कि बिलावल के साथ वो राजनैतिक मुद्दो पर चैट करती हैं लेकिन फिरोज को उन पर शक काफी पहले ही हो गया था। इसी सिलसिले में एक बार बात बहुत ज्यादा बढ़ गयी थी जिसके चलते गुस्से में हिना ने अपने आप को खत्म करने की कोशिश भी की थी, उन्होंने काफी संख्या में नींद की गोलियां खा ली थीं।

इसलिए इस प्रेमकहानी के खिलाफ केवल जरदारी ही नहीं बल्कि हिना के पति फिरोज गुलजार भी है। खैर सभी को हिना के वतन पहुंचने का इंतजार हैं। सभी देखना चाहते हैं कि इन बातों का पाक विदेशमंत्री क्या जवाब देती हैं और बिलावल के लिए हिना क्या रंग लाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+