'फिरोज की हिना बेवफा नहीं हो सकती'
बैंगलोर। इन दिनों पाकिस्तान की राजनीति में चल रही इश्क की हवा ने कुछ लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आप समझ गये होंगे कि बात किसकी हो रही है हम बात कर रहे हैं हिना-बिलावल के मोहब्बत की। जिसकी चर्चों से एक ओर राष्ट्रपति जरदारी परेशान हैं तो दूसरी ओर हिना के पति फिरोज गुलजार के रातों की नींद उड़ गयी है। टीवी चैनलों पर चल रही खबरों की माने तो फिरोज को अभी भी लगता है कि यह जानबूझकर फैलायी गयी अफवाह है जिसके पीछे किसी राजनैतिक षड़यंत्र का हाथ हैं।
उन्हें नहीं लगता कि हिना उनके साथ बेवफाई कर रही हैं फिरोज को पूरा भरोसा है कि हिना उनको और अपनी दोनों बेटियों को कभी भी छोड़कर नहीं जा सकती हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने, अपने भरोसे पर भरोसा करने के लिए हिना के ऑफिशियली फोन की कॉल डिटेल मांगी है। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये।वहीं दूसरी ओर बिलावल ने जरदारी से साफ तौर पर कह दिया कि अगर हिना नहीं तो पीपीपी की कुर्सी भी नहीं। मालूम हो कि बिलावल पीपीपी के अध्यक्ष हैं।
गौरतलब है कि टेबलॉयड वीकली के मुताबिक पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो और पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं, लेकिन जरदारी इस बात का विरोध कर रहे हैं। वो नहीं चाहते बिलावल और हिना दोनों एक हों लेकिन प्यार में पगलाये बिलावल हिना के लिए सबकुछ छोड़ने को तैयार हैं। मालूम हो कि हिना बिलावल से उम्र में 11 साल बड़ी और शादी शुदा है ओर दो बच्चों की मां हैं।













Click it and Unblock the Notifications