हनीमून नहीं ताउम्र स्विटजरलैंड में रहेंगे बिलावल-हिना

बैंगलोर। पाकिस्तान की रीयल फिल्मी स्टोरी हर पल एक नये खुलासे के जरिये आगे बढ़ रही है। इस कहानी के नया अंक कहता है कि बिलावल भु्ट्टो, जो कि हिना से निकाह करने के लिए बागवत पर आतुर हैं, ने शादी के बाद पाकिस्तान छोड़ने का मन बना लिया है। हिना और बिलावल दोनों शादी के बाद स्विटजरलैंड में बसने का मन बना चुके हैं। बेपनाह हुस्न और प्यार का मालिक यह प्रेमी जोड़ा केवल अपना हनीमून ही स्विटजरलैंड में नहीं बनाना चाहता बल्कि वो मुहब्बत के देश में आजीवन रहना भी चाहता है।

ऐसी खबर है कि बिलावल की अम्मी जान बेनजीर भु्ट्टो की काली कमाई स्विटजरलैंड में हैं जिसके बारे में बिलवाल को सब कुछ पता है। दोनों प्रेमियों ने यह फैसला बहुत सोच-समझ कर लिया है क्योंकि उन्हें पता है कि पाकिस्तान में उनकी मोहब्बत फल-फूल नहीं पायेगी।

बिलावल ने अपने अब्बाजान राष्ट्रपति जरदारी को इस बात से रूबरू करा दिया है जिसके कारण जरदारी काफी झल्लाये हुए है। हिना-बिलावल की प्रेम कहानी बांग्लादेश टैबलायड के जरिये ही लोगों तक पहुँच रही है। उसी के आधार पर यह स्विटजरलैंड वाली बात सामने आयी है।

वहीं इश्क के चलते हिना रब्बानी पर पाकिस्तान के मुस्लिम कट्टपंथी फतवा जारी करने के मूड में हैं। फिलहाल हिना अभी अपने वतन से दूर न्यूयार्क में है इसलिए अभी इस बाबत उनकी प्रतिक्रिया नहीं आयी है। हो सकता है कि बिलावल भुट्टों भी उनके आने की राह देख रहे हैं इसलिए अभी तक उन्होंने भी इस मसले पर अपना मुंह नहीं खोला है। टैबलायड की माने तो अभी इस प्रेम कहानी में और भी कलरफूल शेड्स देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+