गैर मर्द से रिश्ता रखने पर हिना के खिलाफ फतवा!
बैंगलोर। किसी रोमांटिक फिल्मी कहानी की तरह हिना रब्बानी खार और बिलावल की लवस्टोरी में रोज नये खुलासे हो रहे हैं। मामला संगीन होता जा रहा है। अब खबर आयी है कि शादी-शुदा होते हुए किसी गैर मर्द से इश्क करने की सजा हिना रब्बानी खार को मिल सकती हैं उनके खिलाफ पाक कट्टरपंथी संगठन फतवा जारी कर सकता है जो कि हिना के राजनीतिक करियर के लिए बुरा साबित हो सकता है।
बांग्लादेशी पेपर के मुताबिक राष्ट्रपति जरदारी भी इस बात से संशकित हैं इसलिए उन्होंने इस मुद्दे पर हमेशा पर्दा डालने की कोशिश की है। इस्लामिक संगठन हिना की वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मामला तूल पकड़ सकता है इसलिए हिना को जरदारी अमेरिका में ही रूकने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें कि हिना इस समय राष्ट्रपति जरदारी के साथ न्यूयार्क में है।इससे पहले खबर आयी थी कि हिना-बिलावल के लव अफेयर से उनके पति फिरोज गुलजार काफी आहत हैं उनका पारा भी सातवें आसमान पर हैं लेकिन घरवालों ने उन्हें संयमित रहने को कहा है क्योंकि हिना-बिलावल दोनों ही रातनीति के मजबूत सिपाही है इसलिए जरा सी नादानी किसी के लिए भी चिंगारी बन सकती है।
बैंगलोर टैबलायड ने तो यह तक लिखा है कि हिना और उनके पति फिरोज गुलजार की आपस में बनती नहीं है। फिरोज को हिना का बिलावल से मिलना-जुलना और चैटिंग करना पसंद नहीं है इस बात को लेकर दोनों का कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
बिलावल को ही लेकर हिना ने फिरोज से कहा था कि वो अपना रवैया सुधार ले वरना यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा, वो उन्हें छोड़ भी सकती हैं। पेपर में तो यह भी लिखा है कि बिलावल के प्रेम में गिरफ्तार हिना ने अपनी जान भी देने की कोशिश की थी।शादी के बाद स्विटजरलैंड में रहेंगे बिलावल-हिना













Click it and Unblock the Notifications