हिना को बिलावल से प्यार करने की मिलेगी सजा!
बैंगलोर। पाकिस्तान विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार को दिल लगाने की सजा मिल सकती है। टीवी चैनलों के मुताबिक हिना को विदेश मंत्री पद से हटाया जा सकता है। वैसे पहले खबर आयी थी कि हिना खुद विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा देने को तैयार थीं लेकिन जरदारी ने ही उन्हें ऐसा करने से रोका था। चूंकि मामला राजैनतिक से ज्यादा पर्सनल हो गया है इसलिए जरदारी परिवार और खार परिवार दोनों ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
वहीं भारत ने इस विषय पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वो कुछ न कहो...की तर्ज पर काम कर रही है। अगर हिना रब्बानी खार से विदेश मंत्री पद वापस लिया जाता है तो भारत सरकार विदेशी नीतियों पर अब हिना से बात नहीं कर पायेगी क्योंकि विदेश मंत्री के पद पर कोई दूसरा काबिज हो जायेगा।
वैसे जरदारी अगर देश हित की सोचेंगे तो वो हिना को हटने के लिए नहीं कहेंगे क्योंकि विदेश मंत्री के हैसियत से हिना ने पाकिस्तान की छवि काफी सुधारी है जिसके चलते आतंकवाद का पर्याय बने पाकिस्तान से दूसरे देश अभी भी बात और समझौते कर रहे हैं। खैर अब जरदारी पाक का भला सोचकर हिना को बरकरार रखते हैं या अपने बच्चे बिलावल के बारे में सोचकर हिना की छुट्टी करते हैं यह तो आने वाला वक्त बतायेगा।गौरतलब है कि टेबलॉयड वीकली के मुताबिक पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो और पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के बीच में लवअफेयर चल रहा है लेकिन जरदारी इस बात का विरोध कर रहे हैं। वो नहीं चाहते बिलावल और हिना दोनों एक हों लेकिन प्यार में पगलाये बिलावल हिना के लिए सबकुछ छोड़ने को तैयार हैं। मालूम हो कि हिना बिलावल से उम्र में 11 साल बड़ी और शादी शुदा है ओर दो बच्चों की मां हैं।













Click it and Unblock the Notifications