बम में खामी न होती तो जल उठता पुणे, चारों तरफ होती लाशें

Pune bomb blast: Design flaw reduced impact
दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र के पुणे में हुए बम धमाके ने पूरे देश को चौकन्‍ना कर दिया था। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क होकर जांच में जुट गयी। कई राज्‍यों में अलर्ट जारी कर दिया गया। सिमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गयी। हालांकि श्रृंखलाबद्ध हुए धमाकों में जुटी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ अब तक कोई पुख्‍ता सुराग नहीं मिला है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि पुणे में बड़े हमले की साजिश रची गयी थी।

सूत्रों के अनुसार सीरियल बम धमाका बड़ी आतंकी साजिश का हिस्‍सा था, लेकिन बम की डिजाइन की खामी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। डिजाइन में कमी के कारण बम कम तीव्रता के साथ फटा जिससे बड़ी हानि नहीं हो सकी। ऐसा बताया जा रहा है कि धमाके में शामिल विस्‍फोटकों की मात्रा से ऐसा लगता है कि बड़े स्‍तर ब्‍लास्‍ट को अंजाम देने की तैयारी थी।

जांच एजेंसिया विस्‍फोट के तरीकों और उपयोग में लायी गयी चिजों पर विशेष रूप से ध्‍यान दे रही है। विस्‍फोट में उपयोग की गयी चिजों को गहनता से परखने के बाद विश्‍लेषकों का कहना है कि एक बड़े विस्‍फोट को अंजाम देने की तैयारी की गयी थी। फॉरेंसिक विषेषज्ञों का कहना है कि बम में अमोनियम नाइट्रेट का इस्‍तेमाल कम किया गया था, इसके साथ ही इसमें टाइमर घड़ी भी लगी हुई थी।

ऐसा बताया जा रहा है कि स्‍टील बक्‍से के साथ टाइमर लगाया गया था, और इसको नियोजेल से जोड़ा गया था। अमोनियम नाइट्रेट तेल के द्वारा सभी विस्‍फोटक पदार्थो को बांधा गया था। पुणे पुलिस ने 4 संदिग्‍ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने विस्‍फोट में घायल एवं संदिग्‍ध दयानंद पाटील, पत्‍नी सत्‍यशीला और दो भाईयों बालू और चिंटू देशमुख को हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+