मेरठ में 15-15 हजार में खरीदी लड़कियां, झोंक दिया देह व्‍यापार में

Prustitution racket
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कबाड़ी बाजार के कोठों पर छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 27 लड़कियों को बरामद किया है। देह व्यापार कराने के आरोप में चार कोठा संचालिकाओं को गिरफ्तार भी किया गया है। दिल्ली एवं बनारस की संस्थाओं के प्रतिनिधि शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले थे, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी बाजार के कोठों पर छापेमारी की।

पुलिस अधीक्षक (शहर) ओम प्रकाश ने शनिवार को बताया कि बरामद की गयी 27 लड़कियों में से 16 लड़कियों को मेरठ की कोठा संचालिकाओं को बेचा गया था। इस बयान के आधार पर पुलिस ने लता, रीतू, उर्मिला व गंगाबाई के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अदालत के आदेश पर आज बरामद लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। 27 में से 25 लड़कियां नाबालिग हैं।

छापे के दौरान पकड़ी गई सेक्‍सवर्करों से देर रात तक पूछ-ताछ की गयी है। उस दौरान वह कुछ भी बताने से डरती रही, लेकिन बाद में उन्‍होंने चौकाने वाला खुलासा किया। उन्‍होंने बताया कि वह शुरूआत में इसका विरोध करती रही, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। उन्‍होंने बताया कि 27 में से 16 लड़कियों को 15-20 हजार रूपये में बेचा गया था।

वह मासूम नाबालिग लड़की उन हैवानों का नाम बताने से डर रही है जिन्‍होंने उन्‍हें इस नरक में ढकेला था। छापे के दौराना पकड़ी गयी लड़कियां राजस्‍थान, भोपाल, बंगाल, आगरा और नेपाल की रहने वाली है। अभी भी उनके मन में दलालों का खौफ बरकरार है, जिसके कारण वह ज्‍यादा कुछ बताने से कतरा रही है। इस समय सभी लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा इस तर‍ह के और भी अभियान चलाये जा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+