दिल्ली में भी बनता है हजार रुपये में फर्जी लाइसेंस

Cops bust gang providing fake licenses
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में भी खुलेआम बनते हैं फर्जी लाइसेंस और वह भी सिर्फ एक हजार रुपये में। इसी तरह के एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने इस संगठन के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो इस पूरे गिरोह का सूत्रधार है। हालांकि कुछ अन्य भी हैं जो अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। क्राइम ब्रांच उपायुक्त संजय जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद असलम है। पुलिस ने उसे दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका से पकड़ा। वह शालीमार गांव का रहने वाला है।

मुनिरका वह अपने एक ग्राहक को फर्जी लाइसेंस देने गया था। जैन ने बताया कि मुखबिर इसके बारे में काफी पहले से सूचना दे रहा था पर पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही था। पर कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दिल्ली, गाजियाबाद और गुड़गांव परिवहन कार्यालय के 25 फर्जी डीएल, दिल्ली परिवहन विभाग की 4 फर्जी आरसी, 2 फर्जी मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। वर्ष 2011 में इस काम को करने लगा। उसने बताया कि पहले वह शालीमार बाग में नरेश की मदद से फर्जी लाइसेंस बनवाता था।

नरेश के जब दुकान बंद कर दिया तो असलम ने खुद ही घर पर कंप्यूटर आपरेटर रखकर उसकी मदद से फर्जी लाइसेंस बनवाना शुरू कर दिया। वह असली आरसी या डीएल को स्कैन करके उस पर फर्जी नंबर व नाम लिखकर कॉपी निकालता था। हालांकि वह यह नहीं बता पाया कि अबतक उसने कितनों को मूर्ख बनाया है पर कयास लगाया जा रहा है कि इन दो सालों में उसने कईयों को मूर्ख बनाया है। उसने बताया कि डीएल के लिए वह एक हजार रुपये लेता था। पहले पांच सौ रुपये एडवांस और पांच सौ रुपये तब जब वह डीएल सौंपता था। उसने बताया कि कईयों को यह बात पता होती थी कि यह नकली है पर कौन चेक करता है के नाम पर लोग इसे ले लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+