काजमी से देश की एजेंसी ही करेगी पूछताछ

वहीं इजरायली दूतावास कार विस्फोट की जांच में अब यह साफ हो गया है कि फरवरी में एक दिन के अंतराल पर बैंकाक तथा भारत में हुए ब्लास्ट एक ही गुट ने अंजाम दिये थे। भारतीय पत्रकार मो. अहमद काजमी के साथ इजरायली दूतावास की रेकी करने वाले मो. सैयद अली मेंहदीअनसदर ने थाइलैंड की यात्रा भी की थी। इस दौरान उसने वहां टारगेट की रेकी की थी। इसके अलावा बैंकाक ब्लास्ट का मास्टर माइंड मसूद सेदाघाट जादेह भी नई दिल्ली में इजरायली दूतावास राजनयिक टॉल यहोशुआ की कार में मैग्नेटिक बम (स्टिकी) चिपकाने वाले हौसंग अफसार ईरानी के लगातार संपर्क में था।












Click it and Unblock the Notifications