अभी नहीं, 2014 में यूपी के मुख्‍यमंत्री बनेंगे अखिलेश यादव

अजय मोहन

उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी चुनाव तो जीत गई है, लेकिन मुख्‍यमंत्री कौन बनेगा इस पर ऊहापोह की स्थिति बरकरार है। संसदीय दल की बैठक में अखिलेश के नाम पर मुहर लगी, तो खुद अखिलेश ने कहा मुलायम सीएम होंगे। मीडिया चैनल भी अपने-अपने सूत्रों से अलग-अलग खबर चला रहे हैं। कोई बेटे तो कोई युवराज तो कोई सपा के राजा का नाम ले रहा है, लेकिन राजनीति गणित कह रही है कि अखिलेश यादव अभी भले सीएम बनें न बनें 2014 में जरूर बन जायेंगे।

आप सोच रहे होंगे विधानसभा चुनाव तो पांच साल बाद यानी 2017 में होंगे, 2014 में तो प्रधानमंत्री का चुनाव होना है, तो इसमें यूपी के मुख्‍यमंत्री की बात कहां से आ गई। तो हम आपको बताते हैं कैसे? पिछले तीन महीने में हमने मुलायम सिंह की यूथ ब्रिगेड के जिस भी नेता से बात की उसने यही कहा कि अगली सरकार सपा के युवा नेता के नेतृत्‍व में बनेगी। इस पर हमने खबर भी लिखी कि सपा आयी तो अखिलेश ही होंगे सीएम।

हमारी गणित कहती है- अभी मुलायम सिंह यादव सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। उनके सीएम बनने से पार्टी में किसी को ऐतराज भी नहीं होगा। यह पक्‍का है कि अगर सपा ने अपने शासनकाल में सब कुछ अच्‍छा किया, तो 2 साल बाद 2014 में सपा को अच्‍छी संख्‍या में सीटें मिलेंगी। तब तक यूपी में मुलायम का शासन रहेगा। 2014 में भारी संख्‍या में सीट जुटाने के बाद मुलायम केंद्रीय राजनीति में पर्दापर्ण कर जायेंगे। तब चाहे वो कांग्रेस के नेतृत्‍व वाली यूपीए से गठबंधन करें या भाजपा की एनडीए से मुलायम का रोल दोनों में अहम होगा और उन्‍हें महत्‍वपूर्ण मंत्रालय ही मिलेगा। तब मुलायम यूपी की बागडोर अपने पुत्र अखिलेश के हाथों में सौंप कर दिल्‍ली कूच कर जायेंगे।

इस पर हमने एटीआई न्‍यूज के संपादक व राजनीतिक विश्‍लेषक राजेश आनंद से बात की तो उन्‍होंने कहा कि यह आंकलन 100 फीसदी सही है और मुलायम को अगर अपनी पार्टी में सबको खुश रखना है तो ऐसा ही करना होगा। उन्‍होंने कहा, "यूपी में जया बच्‍चन, जयाप्रदा, राज बब्‍बर, संजय दत्‍त, अमर सिंह या बेनी प्रसाद वर्मा के बिना क्रांति रथ के पीछे लाखों का हुजूम शुरू से ही बयां कर रहा है कि यूपी में अखिलेश का जादू चल गया है। यह जादू किसी और पर नहीं यहां के युवाओं पर चला है। अब अगर अखिलेश सीएम नहीं बने तो युवा नाराज हो सकते हैं, लेकिन अगर अखिलेश को सीएम बनाया तो पार्टी का मुस्लिम चेहरा आजम खां और शिवपाल नाराज हो जायेंगे। लिहाजा यही बेहतर होगा अगर मुलायम अभी सीएम बनें और 2014 में कुर्सी अखिलेश को दे दें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+