'सपा के त्रिदेव' नहीं चाहते अखिलेश बनें मुख्यमंत्री
"सपा के त्रिदेव" ये शब्द आपको अटपटे जरूर लग रहे होंगे, और आप सोच रहे होंगे कि ये तीनों देव कौन हैं। वो हैं आजम खां, मोहन सिंह और शिवपाल सिंह यादव। और ये तीनों नहीं चाहते हैं कि अखिलेश मुख्यमंत्री बनें। पार्टी में एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक आजम खां और शिवपाल सिंह यादव अखिलेश से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने डीपी यादव को टिकट देने से साफ इनकार कर दिया था। तब शिवपाल और आजम खां को अच्छा नहीं लगा था, वो इसलिए भी क्योंकि बाहुबली नेता डीपी यादव इन दोनों के काफी खास हैं। हम आपको बता दें डीपी यादव को पार्टी में शामिल करने की बात पर अखिलेश ने कहा था कि अब हम पिछली गलतियां नहीं दोहरायेंगे।
आजम खां- सपा का मुस्लिम चेहरा, जिसने मुस्लिम वोट बैंक को मजबूती प्रदान की। मोहन सिंह ने पूर्व प्रवक्ता के रूप में पार्टी की छवि को एक नया कलेवर दिया और मुलायम के भाई शिवपाल जिनके इशारे के बिना सपा के कई नेता हिलते तक नहीं। अब ये तीनों नहीं चाहते हैं कि अखिलेश सीएम बनें।
हम आपको बता दें कि अखिलेश से नाराजगी ही थी, जिसके कारण आजम खां पार्टी के मेनिफेस्टो की घोषणा के दौरान प्रेसवार्ता में नहीं आये। हालांकि बाद में मुलायम सिंह यादव ने उस पर टाल-मटोल वाला जवाब दिया था।
कुल मिलाकर देखा जाये तो सिर्फ युवा वर्ग ही अखिलेश को सीएम के रूप में देखना चाहता है, लिहाजा यह बात लगभग पक्की है कि सपा के विधायक मुलायम सिंह को ही सीएम चुनें।













Click it and Unblock the Notifications