सच हुई वनइंडिया के ज्योतिष की भविष्यवाणी
क्लिक करें और पढ़ें- 13 जनवरी की भविष्यवाणी | 7 फरवरी की भविष्यवाणी
लखनऊ के रहने वाले हमारे ज्योतिष अनुज के शुक्ल ने कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और मुलायम सिंह यादव ही सीएम बनेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि मुलायम का जन्म कर्क लग्न में हुआ है। सूर्य द्वितीयेश होकर पंचम स्थान में बुध व शुक्र के साथ संग्रस्त है। चन्द्र लग्न का मालिक होकर नवमपति गुरू के साथ स्थित होकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहा है, जो एक पराशरीय राजयोग की श्रेणी में आता है।
वहीं कांग्रेस के लिए पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि वो चौथे स्थान पर रहेगी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की नाम राशि मिथुन है तथा उप्र के प्रभारी दिग्विजय सिंह की नाम राशि मीन है। इन दोनों राशियों पर शनि की ढैया चल रही है। कांग्रेस के र्टम्प कार्ड माने जाने वाले राहुल की नाम राशि तुला है, जिस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। अत: यह पार्टी जीत नहीं दर्ज कर पायेगी।
भाजपा के लिए भाजपा की नाम राशि धनु है, जो दार्शनिकता और धर्म की संकेतक राशि है। इसलिए भाजपा धर्म के मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करना नहीं भूलती है। धनु राशि एक द्विस्वभाव राशि है, जिस कारण भाजपा अपने दोहरे चरित्र के कारण अक्सर विवादों में घिरी रहती है।
वहीं बसपा के लिए कहा था कि मायावती का जन्म सिंह लग्न में हुआ है। वर्तमान में माया की जन्मपत्री में शनि की महादशा में गुरू का अन्तर चल रहा है, जो अक्टूबर 2014 तक चलेगा। गुरू पंचमेश व अष्टमेश होकर लग्न भाव में स्थित है। अष्टम भाव हानि का संकेतक है। 15 नवम्बर 2011 से शनि, चन्द्र से दशम भाव में गोचर कर रहा है, जो मई 2012 तक भ्रमण करेगा।













Click it and Unblock the Notifications