अब ज्‍योतिष भी बोले- मुलायम बनेंगे यूपी के सीएम

लखनऊ से ज्‍योतिषाचार्य अनुज के शुक्‍ल

राजनीतिक बेशक सम्भावनाओं का खेल है, परन्तु फिर भी मैं अपने ज्योतिषीय ज्ञान के आधार पर यह बताने का प्रयास कर रहा हूं कि उ.प्र. में वर्ष 2012 के चुनावों में कौन सी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी एंव उ.प्र. का अगला मुख्यमन्त्री कौन बनेगा?

सपा: एक सफल राजनेता की कुण्डली में सूर्य और चन्द्र ग्रह का बलवान होना परम आवश्यक है। ये सरकार और राजनीति के कारक ग्रह है। जन्मपत्री में पंचम स्थान नाति और न्याय का संकेतक है तथा दशम भाव राज्य और सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। एकादश भाव उच्च पद का एंव नवम भाव का भी प्रबल होना आवश्यक है। मुलायम का जन्म कर्क लग्न में हुआ है।

सूर्य द्वितीयेश होकर पंचम स्थान में बुध व शुक्र के साथ संग्रस्त है। चन्द्र लग्न का मालिक होकर नवमपति गुरू के साथ स्थित होकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहा है, जो एक पराशरीय राजयोग की श्रेणी में आता है। जिस कारण आपको राज्य कृपा प्राप्त हुयी है। तृतीय, पंचम व नवम भाव भी प्रबल है। तृतीयेश बुध त्रिकोण में स्थित है एंव तृतीय स्थान पर बली चन्द्र व गुरू की सप्तम दृष्टि भी पड़ रही है एंव उसे त्रिकोणपति मंगल भी देख रहा है। जो यह दर्शाता है कि जातक कठिन से कठिन समय का सामना करने में अपना धैर्य व विवके बनायें रखता है। पंचम भाव जो जनता का संकेतक भाव है। उसमें राज्य का संकेतक सूर्य, बुध व शुक्र स्थित है। सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। जिस कारण आप जनता के बीच में एक लोकप्रिय नेता बने।

वर्तमान में मुलायम की जन्मपत्री में राहु की दशा में शनि का अन्तर चल रहा है, जो अक्टूबर 2014 तक चलेगा। राहु तुला राशि में एंव मंगल के नक्षत्र में स्थित होकर दशम भाव को देख रहा है। सप्तमेश और अष्टमेश होकर शनि केतु के नक्षत्र पर कब्जा किये हुये है एंव राहु वर्गोत्तम होकर नवमांश में स्थित है। राहु एक उर्जा कारक ग्रह जिस कारण मुलायम जी इतनी उम्र के बावजूद भी सतत सक्रिय है।

समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साईकिल का संकेतक ग्रह शनि वर्तमान में अपनी उच्च राशि तुला भ्रमण कर रहा है। शनि ग्रह और तुला दोनों ही अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा न्याय के पक्षधर होते है। मार्च में सरकार का गठन होगा, उस समय राज्य का कारक ग्रह सूर्य कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा और सपा की नाम राशि भी कुम्भ है। इन दोनों में समानता एक शुभ संकेत है।

16वीं विधान सभा के परिणाम घोषित होने की तारीख 6 मार्च है। उस दिन क्षितिज पर अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। मुलायम का जन्म पुष्य नक्षत्र में हुआ है। तारा चक्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र से गिनने पर दूसरे नम्बर का नक्षत्र अश्लेषा पड़ेगा। जो सम्पत नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। सम्पत नक्षत्र कार्यो में सफलता, धनदायक एंव अनुकूल परिणामों का संकेतक है।

इन सभी संकेतों को मिलाया जाये तो परिणाम सामने आते है। प्रथम उप्र के वर्ष 2012 चुनावों में सपा 173 के आस-पास सीटें प्राप्त करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। द्वितीय- सम्भवतः कांगे्रस के सहयोग से चौथी बार भी उप्र के मुख्यमन्त्री मुलायम सिंह यादव ही बनेंगे।

बसपा: बसपा की मुखिया सुश्री मायावती का जन्म सिंह लग्न में हुआ है। वर्तमान में माया की जन्मपत्री में शनि की महादशा में गुरू का अन्तर चल रहा है, जो अक्टूबर 2014 तक चलेगा। गुरू पंचमेश व अष्टमेश होकर लग्न भाव में स्थित है। अष्टम भाव हानि का संकेतक है। 15 नवम्बर 2011 से शनि, चन्द्र से दशम भाव में गोचर कर रहा है, जो मई 2012 तक भ्रमण करेगा। इस अवधि में मायावती व उनकी पार्टी बसपा का जनाधार कम होने के संकेच नजर आ रहे है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन 6 मार्च को अश्लेषा नक्षत्र क्षितिज पर रहेगा। बसपा की सुप्रिमो मायावती का जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है। तारा चक्र के अनुसार धनिष्ठा नक्षत्र से गिनने पर 14वें नम्बर पर अश्लेषा नक्षत्र पड़ रहा है, जो प्रत्यरि नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। प्रत्यरि नक्षत्र कार्यो में बाधा एंव प्रतिकूल परिणामों का संकेतक है। अतः इन सभी कारणों से 2012 के उप्र विधानसभा चुनावों में बसपा पार्टी अधिक से अधिक 143 सीटें प्राप्त करके पहले पायदान से खिसकर दूसरे पायदान पर पहुंच जायेगी और मायावती पुनश्च उप्र की सत्ता पर काबिज नहीं हो पायेंगी।

भाजपा: भाजपा की नाम राशि धनु है, जो दार्शनिकता और धर्म की संकेतक राशि है। इसलिए भाजपा धर्म के मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करना नहीं भूलती है। धनु राशि एक द्विस्वभाव राशि है, जिस कारण भाजपा अपने दोहरे चरित्र के कारण अक्सर विवादों में घिरी रहती है। भाजपा के राष्ट्ीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उमा भारती को जिस समय उप्र की कमान सौंपी थी, उस समय क्षितिज पर सिंह लग्न उदित हो रही थी। यह एक स्थिर राशि है। जो यह दर्शाती है कि भाजपा के गिरते जनाधार में उमा भारती स्थिरता कायम रखने में कामयाब हो सकती है।

कांग्रेस: उत्तर प्रदेश चुनाव 2012 में कांग्रेस फिर से 2009 लोकसभा चुनाव के चमत्कार की पुनरावृत्ति की उम्मीद संजोये हुए है। कांग्रेस की नाम राशि मिथुन है तथा उप्र के प्रभारी दिग्विजय सिंह की नाम राशि मीन है। इन दोनों राशियों पर शनि की ढैया चल रही है। कांग्रेस के र्टम्प कार्ड माने जाने वाले राहुल की नाम राशि तुला है, जिस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए राहुल के लिए यूपी का राजनैतिक मैदान एक कठिन कुरूक्षेत्र के समान रहेगा। जॅहा से सार्थक परिणाम लाना हाथी के दांत उखाड़ने जैसा है। अतः कांग्रेस पार्टी अपने चतुर्थ स्थान से उपर उठती नजर नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+