आरुषि केस: कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब
नई
दिल्ली। आरूषि के पिता राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जसमें आरूषि हत्याकांड मामले की सुनवाई गाजियाबाद से नई दिल्ली स्थानांतरित करने का निवेदन था। इसपर कोर्ट ने सीबीआई को जवाब दायर करने के लिए कहा गया है। इस मामले की सुनवाई गाजियाबाद में सीबीआई की एक विशेष अदालत में चल रही है। id="toptextpromo">न्यायमूर्ति
बी.एस. चौहान की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने सीबीआई को जवाब सौपने के लिए इसलिए कहा क्योकि तलवार की याचिका में कहा गया था कि इस मामले से जुड़े अधिकत्तर लोग दिल्ली में ही रहते है और उनको गाजियाबाद जाने में खतरा भी महसूस होता है। कोर्ट ने सीबीआई को गुरूवार तक जवाब सैपने के लिए कहा गया है, और मामले की सुनवाई 27 फरवरी को होगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>न्यायालय
ने उत्तर प्रदेश राज्य को भी इस याचिका पर जवाब दायर करने के लिए कहा गया है क्योकि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में ही है। गौरतलब है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा आरुषि को 16 मई, 2008 को नोएडा स्थित उसके माता-पिता के घर में शयन कक्ष में रहस्यमय तरीके से मृत अवस्था में पाया गया था। पुलिस को उनके नौकर हेमराज के लिप्त होने का संदेह था, लेकिन बाद में उसकी भी लाश घर के क्षत पर ही मिली।











Click it and Unblock the Notifications