गोरी कुंड़ियों को पसंद आते हैं काले छोरे

चौंक गये ना लेकिन हैरान मत होइये क्योंकि सच्चाई यही है कि गोरे बदन वालीं महिलाओं या लड़कियों को काले और सांवले छोरे ही पसंद आते हैं और वो इस रंग वाले व्यक्तियों को ही अपना पति, प्रेमी और दोस्त बनाना पसंद करती हैं। यह हाल केवल लड़कियों का ही नहीं बल्कि लड़को का भी है। गोरे लड़के भी एशियन लड़कियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।

अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि कार्डिफ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के रिसर्चरों का कहना है। जिनके शोध के मुताबिक गोरी लड़कियां काले या सांवले लड़को को तो वहीं गोरे लड़के सांवली या गेहूंए रंग वाली लड़की पसंद करते हैं। इस शोध का रिजल्ट ब्रिटिश समाज की याद दिलाता है। क्योंकि वहां कुछ ऐसी ही प्रथा थी।

खैर इस शोध को पढ़कर जरूर वो लोग मुस्कुरायेंगे जो खुद तो काले या सांवले हैं लेकिन गोरी बीवी की चाहत रखते हैं, अब वो दिल खोलकर अपने लिए गोरी बीवी को खोज सकते है क्योंकि उन्हें इंकार करने के चांसेस रंग के कारण अब नगण्य हो चुके हैं। आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी वालों ने 18-30 वर्ष के लोगों के ऊपर यह सर्वे किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+