औरतों को पसंद आते हैं स्मूथ स्किन वाले मर्द
नाटिंघम विश्वविद्यालय के मलेशिया कैम्पस के अनुसंधानकर्ताओं की रिसर्च कहती है कि औरतें गठीले बदन या मर्दाना गुणों वाले पुरुष के मुकाबले स्वस्थ और चमकीले त्वचा वाले मर्दों को पसंद करती हैं।
कैम्पस के अनुसंधानकर्ताओं ने महिलाओं के एक समूह पर यह शोध किया उसके बाद यह परिणाम निकाला। प्रयोग के लिए महिलाओं के एक समूह को 34 काकेशियन और 41 अफ्रीकी पुरुषों के चेहरों की तस्वीरें दिखायी गईं।
रिजल्ट से यह बात सामने आयी कि औरतें उन पुरुषों को अधिक आकर्षक मानती हैं जिनकी त्वचा का रंग सुनहरा और त्वचा चिकनी होती है। उनका मानना है कि ऐसी त्वचा वाले लोग जिनकी स्कीन स्मूथ होती है, वो काफी केयरिंग होते हैं वो हर नाजुक चीज की देखभाल भली-भांति कर सकते है।
महिलाएं त्वचा से अपने आप को जोड़ कर देखती हैं, उन्हें लगता है कि जो मर्द अपनी त्वचा की देखभाल पूरी शिद्दत से कर सकता है वो उनकी भी केयर उसी तरह से करेगा, इसलिए वो ऐसे लोगों को पसंद करती है।













Click it and Unblock the Notifications