मणिपुर चुनाव में हिंसा के दौरान 82 प्रतिशत मतदान

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंदेल जिले के सुगनू विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर उग्रवादियों ने हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान, ग्राम स्वयंसेवक बल के तीन कर्मियों और एक आम नागरिक की मृत्यु हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए। लामकुंगा ने कहा कि जिले में डंपी थाना में गोलीबारी में तीन लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में एक मतदाता, उसके समर्थक और एक सुरक्षाकर्मी की मृत्यु हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में तीन चार स्थानों पर मतदान के पहले बम बरामद किए गए और उन्हें निष्क्रिय किया गया। संदेह है कि उग्रवादियों ने वे बम लगाए थे। उन्होंने बताया कि खुराई चिंगंगबम इलाके, सावमबंग उच्च विद्यालय, इंफाल पूर्व जिले में खोमिडोक और इंफाल पश्चिम जिले में नौरेमथांग उच्च विद्यालय क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पहले उग्रवादियों द्वारा लगाए गए बम को जब्त कर लिया गया और उसे निष्क्रिय कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications