राष्ट्रमंडल खेल धांधली में शीला को भेजा जाए जेल: भाजपा

उन्होंने कहा कि उन सभी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने चाहिए जो राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार में कथित तौर पर लिप्त रहे हैं। इनमें चाहे दिल्ली की मुख्यमंत्री हों या मंत्री राजकुमार, किसी को बख्शा जाना अनुचित है। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज ही जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
वह इन खेलों में धांधलियां बरते जाने के आरोप में पिछले नौ महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। कलमाडी के साथ ही अदालत ने आयोजन समिति के पूर्व महानिदेशक और सह अभियुक्त वी के वर्मा को भी जमानत पर रिहा किया है। गोयल ने मांग की कि कलमाडी और अन्य ओरोपियों के विरूद्ध मुकद्दमों को प्रतिदिन की सुनवाई के आधार पर निपटाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications