Akshay Kumar Eye Surgery: अक्षय कुमार की आंखों को क्या हुआ? इमरजेंसी में करवाई सर्जरी, कैसी है एक्टर की हालत?
Akshay Kumar Eye Surgery: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अक्षय कुमार को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
विजन करेक्शन के लिए हुई सर्जरी
खबर है कि अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने गत 6 मई 2026 (बुधवार) को आंखों की सर्जरी करवाई है। बताया जा रहा है कि ये प्रक्रिया विजन करेक्शन के लिए की गई है।

अक्षय कुमार ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
-सर्जरी सक्सेसफुल रही है और अब अक्षय कुमार कुछ दिनों तक आराम करेंगे। हालांकि सर्जरी से पहले उन्होंने अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
-फिलहाल इस सर्जरी के बाद अक्षय कुमार को कुछ दिनों तक आराम कपने की सलाह दी गई है। ऐसे में एक्टर ने अपने काम से ब्रेक लिया है और वह अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
केरल में कर रहे थे नई मूवी की शूटिंग
जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने निर्देशक अनीस बजमी (Anees Bazmee) की अपकमिंग फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा करने के बाद ही ये मेडिकल प्रोसीजर कराया है। इस अपकमिंग फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन (Vidya Balan) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) नजर आने वाली हैं।
काम और निजी जिंदगी में संतुलन बनाकर चलते हैं अक्षय कुमार
-अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन स्टार्स में गिने जाते हैं जो अपने अनुशासन और लगातार काम करने की आदत के लिए मशहूर हैं। हर साल उनकी कई फिल्में रिलीज होती हैं और वह अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद फिटनेस और फैमिली टाइम को भी बराबर अहमियत देते हैं।
-आपके बता दें कि आने वाले समय में अक्षय कुमार कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वेलकम टू द जंगल', 'गोलमाल 5', 'वेदात मराठे' वीर दौडले सात' (मराठी फिल्म) और 'हैवान' शामिल हैं।
'भूत बंगला' ने जीता दर्शकों का दिल
-जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है और लंबे समय बाद अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है।
-फिल्म में अक्षय कमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिरा गब्बी और तब्बू जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
-फिल्म समीक्षकों ने भी भूत बंगला मूवी की जमकर तारीफ की है। खासतौर पर अक्षय कुमार की कॉमिक परफॉर्मेंस और फिल्म की हॉरर-कॉमेडी ट्रीटमेंट को काफी सराहा गया है। कई क्रिटिक्स ने इसे एक्टर के करियर की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक बताया है।













Click it and Unblock the Notifications