Tamil Nadu में आज Vijay का शपथ ग्रहण, राज्यपाल ने किया आमंत्रित!

तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की ऐतिहासिक जीत के बाद जारी अनिश्चितता के बादल अब छंट गए हैं। कुछ ही मिनट पहले समाप्त हुई दूसरे दौर की बैठक के बाद, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है।

इससे पहले, राज्यपाल ने बहुमत के जादुई आंकड़े को लेकर अपनी संतुष्टि न होने के कारण शपथ दिलाने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब विजय के राजतिलक का रास्ता साफ हो गया है।

पहले रिपोर्ट्स थी कि, राज्यपाल अभी इस बात से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं कि TVK के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। हालांकि कांग्रेस ने समर्थन का वादा किया है, लेकिन सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए विजय को अभी कुछ और 'सियासी खिलाड़ियों' का साथ जुटाना होगा। आइए जानतें हैं तमिलनाडु की सत्ता के समीकरणों में अब तक क्या-क्या हुआ है?

thalapathy vijay

बहुमत का गणित और 6 सीटों की चुनौती

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा जरूरी है। विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते हैं, इसलिए तकनीकी रूप से एक सीट कम होने पर पार्टी के पास 107 प्रभावी सीटें हैं।

कांग्रेस की 5 सीटों के साथ यह आंकड़ा 112 तक पहुंच गया है, लेकिन बहुमत की रेखा को छूने के लिए अभी भी 6 विधायकों के समर्थन की दरकार है। राज्यपाल ने वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया है और वे अतिरिक्त प्रभार वाले राज्य केरल के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि समर्थन जुटाने में विजय को अभी 1-2 दिन का समय और लग सकता है।

कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने विजय की पार्टी को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान कर दिया है, जिसके बाद चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। कांग्रेस ने एक शर्त रखी है कि गठबंधन में ऐसी ताकतों को दूर रखा जाए जो संविधान में विश्वास नहीं रखतीं। दूसरी ओर, DMK ने कांग्रेस के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन के बावजूद कांग्रेस ने TVK का साथ देकर तमिलनाडु की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट में महज दो सीटों के लिए कांग्रेस खुद को तबाह कर रही है।

AIADMK के साथ नए गठबंधन की सुगबुगाहट

चेन्नई के गलियारों में एक और बड़े उलटफेर की चर्चा तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि TVK और AIADMK मिलकर सरकार बना सकते हैं। 47 सीटें जीतने वाली AIADMK के पास पर्याप्त संख्या है और सूत्रों का दावा है कि उसके कम से कम 30 विधायक विजय की सरकार को समर्थन देने के पक्ष में हैं। अगर यह गठबंधन हकीकत बनता है, तो विजय बेहद आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेंगे। हालांकि, अभी निर्दलीयों और अन्य छोटी पार्टियों के रुख पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।

INDIA गठबंधन में दरार?

रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के इस एकतरफा फैसले ने विपक्षी 'INDIA' गठबंधन की एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस घटनाक्रम को 'INDIA ब्लॉक का अंतिम संस्कार' करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सबको धोखा दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो कांग्रेस DMK के साथ ऐसा कर सकती है, वह समाजवादी पार्टी के साथ क्या करेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

तमिलनाडु में DMK और AIADMK का दबदबा खत्म

इस चुनाव ने तमिलनाडु में दशकों से चले आ रहे DMK और AIADMK के दबदबे को खत्म कर दिया है। सबसे बड़ा उलटफेर कोलाथुर सीट पर हुआ, जहां खुद एमके स्टालिन को TVK के वीएस बाबू के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के बाद स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सबकी नजरें शुक्रवार पर हैं, क्योंकि लेफ्ट पार्टियां (4 सीटें) और VCK (2 सीटें) 8 मई को अपना अंतिम फैसला सुनाएंगी, जिससे तय होगा कि विजय का राजतिलक कब और कैसे होगा।

तमिलनाडु का विजय-पर्व: न फ्लूक, न चमत्कार – 60 साल की राजनीतिक थकान का हिसाब, नए सपनों की पटकथा
तमिलनाडु का विजय-पर्व: न फ्लूक, न चमत्कार – 60 साल की राजनीतिक थकान का हिसाब, नए सपनों की पटकथा

विधानसभा की मौजूदा स्थिति (सीटों का गणित):

  • TVK (विजय): 108 सीटें (सबसे बड़ी पार्टी)
  • DMK: 59 सीटें
  • AIADMK: 47 सीटें
  • कांग्रेस: 05 सीटें
  • PMK: 04 सीटें
  • Left (CPI+M): 04 सीटें
  • अन्य (BJP, IUML, DMDK, AMMK व अन्य): 07 सीटें
  • बहुमत का आंकड़ा: 118 सीटें
Trisha Krishna कौन हैं? विजय थलपति से क्‍या है रिश्‍ता, तमिलनाडु में TVK की शानदार जीत के बाद क्‍यों चर्चा में
Trisha Krishna कौन हैं? विजय थलपति से क्‍या है रिश्‍ता, तमिलनाडु में TVK की शानदार जीत के बाद क्‍यों चर्चा में
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+