UP में फिर होगा 2012 वाला 'चमत्कार'? अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर खोला अपना सीक्रेट प्लान!

Akhilesh Yadav Press Conference Lucknow: बंगाल समेत पांच राज्यों में नई सरकार के लिए जनता ने फैसला सुना दिया है। इन चुनाव के बाद अब अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे, जिनकी तैयारी में राजनीतिक दल अभी से जुट गए हैं। इसी चुनावी तपिश के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

2012 की तर्ज पर सत्ता वापसी का दावा करते हुए अखिलेश ने इस बार अपनी रणनीति में 'एस्ट्रोलॉजी' और 'पंडित जी' का तड़का लगाया है। आइए जानतें हैं सपा प्रमुख ने क्या कहा और 2027 के लिए उनका 'पंडित जी' वाला फॉर्मूला क्या है?

akhilesh-yadav-lucknow

'पंडित जी' जो कहेंगे वही करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान बताया कि उन्होंने कैसे 2012 में सरकार बनाई थी। अब वही फॉर्मूला साल 2027 के चुनाव में अपनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इसी मंत्र से वह 2027 में सपा सरकार बनाकर रहेंगे।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरे एक बहुत जानकार एस्ट्रोलॉजिस्ट है। इसे सुनते ही सब लोग ठहाके मारने लगे। उन्होंने आगे कहा कि एआई पंडित और बहुत बड़े जानकार ऋषि मुनि हमारे संपर्क में आए हैं, जब से मैं भगवान केदारेश्वर का मंदिर बनवा रहा हूं। कल भी एक बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति आए थे इसी पार्टी कार्यालय में। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई ये है कि वो आपका मन पढ़ लेते हैं। मेरे अलावा उन्होंने यहां 3 लोगों का इंटरव्यू लिया। बस उनसे आप ये नहीं पूछ सकते कि बीजेपी का कौन-कौन उनसे जुड़ा हुआ है, पर हमें पता लग गया।

क्या है 2027 की भविष्यवाणी

सपा मुखिया ने बताया कि उन पंडित जी ने मुझसे कहा कि आप जो लिख दोगे मैं उसे पूरा कर दूंगा। इस पर मैंने अपने रजिस्टर पर दो बातें लिख दीं। उन्होंने बिना देखे बता दिया कि मैंने क्या लिखा था। सोचिए मैंने सिर्फ दो ही बातें लिखी थीं कि सपा सरकार बनवाइए और यूपी को खुशहाली के रास्ते पर ले जाइए। उन्होंने एक दम सही बताया कि मैंने ये लिखा है।

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए जो हमारे पंडित जी बोलेंगे। हम वही करेंगे। वह कहेंगे बड़े बाल रख लो तो बड़े बाल रख लूंगा। वह कहेंगे सुबह दाएं पैर आगे रख कर निकलो तो दाया पैर आगे रख दूंगा। वह कहेंगे नहीं निकलना है तो नहीं निकलूंगा। अरे हम 'न्यू समाजवादी' हूं। जैसे उन्होंने 2012 में सरकार बनवाई थी, वैसे ही मैं उनकी हर बात मानूंगा और 2027 में सपा सरकार बनाऊंगा।

बंगाल हिंसा और बीजेपी के '10 नंबरी मॉडल' पर प्रहार

अखिलेश यादव ने कहा, 'आज हमारी अभूतपूर्व प्रेस वार्ता में भाजपा की चुनाव जीतने की 'दस नंबरी' चालबाज़ी का सबूतों के साथ खुलासा किया गया। अब भाजपाई दस नंबरियों की बारी है कि वो जवाब दें। ये हमारी चुनौती भी है और भविष्य के लिए चेतावनी भी। भाजपा में रहे वो लोग, जो अब धोखा खाकर समझ गये हैं कि भाजपा किसी की भी सगी नहीं है, औरों के साथ-साथ वो भी भाजपाई दस नंबरियों की 'चुनावी डकैती' का भंडाफोड़ कर रहे हैं।'

दरअसल देश में 'दस नंबरियों' मतलब 10 तरह के लोकतंत्र विरोधी और स्वार्थ से जुड़े हुए महा-भ्रष्टाचारी लोगों से बना एक Multilayer Election Mafia सक्रिय है। ये सब ख़ुदगर्ज़ लोग मिलकर एक साथ 'Democratic Crime Gang' DCG के रूप में काम कर रहे हैं। बंगाल चुनावों के महाघपले के संदर्भ में हमारी मांग ये है कि सुप्रीम कोर्ट तत्काल संज्ञान ले और बंगाल की मतगणना की CCTV पूरे देश के सामने उपलब्ध कराए।

UP 2027: सत्ता का महासंग्राम और समीकरण

दरअसल, उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 से मार्च 2027 तक है। 11 मार्च 2022 को गठित इस विधानसभा में 403 सदस्य हैं और इसका कार्यकाल 5 साल का है। यानी मार्च 2027 तक उत्तर प्रदेश में चुनाव संपन्न हो जाएंगे और मार्च में नई सरकार का गठन होगा।

उत्तर प्रदेश देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है और कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता तक जाने का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता में वापसी कर बीजेपी के विजय रथ को रोकने की कोशिश में लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+