Mothers Day 2026: हर साल अलग दिन क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? 2026 में कब सेलिब्रेट होगा मां का ये खास दिन

Mothers Day 2026: जैसे ही मई की शुरुआत होती है, हम सबके मन में एक ही सवाल घूमने लगता है कि भाई, इस बार मदर्स डे कब है? असल में ये दिन हमारी जिंदगी की उस सबसे खास इंसान यानी 'मां' को शुक्रिया कहने का मौका होता है। कोई अपनी मम्मी के लिए बढ़िया सा गिफ्ट ढूंढता है, तो कोई सोचता है कि इस बार उन्हें कहीं बाहर ले जाकर उनकी पसंद का खाना खिलाया जाए।

मदर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह उन सभी बलिदानों और उस निस्वार्थ प्यार को याद करने का दिन है जो एक मां हमें पूरी जिंदगी देती है। आइए देखते हैं कि 2026 में यह खास दिन किस तारीख को पड़ रहा है और इसका इतिहास क्या है।

Mothers Day 2026

तारीख नोट कर लीजिए, 10 मई को है मदर्स डे

अगर आप भी कैलेंडर देख रहे हैं, तो बता दें कि साल 2026 में मदर्स डे 10 मई, रविवार को मनाया जाएगा। भारत के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में भी यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को ही आता है। रविवार होने की वजह से सबसे अच्छी बात यह रहती है कि सबको छुट्टी मिल जाती है और लोग आराम से अपनी मम्मी के साथ पूरा दिन बिता पाते हैं।

ये भी पढ़ें: Mothers Day 2026: मां की मुस्कान है सबसे बड़ा इनाम! इस मदर्स डे पर चुनें प्यारे उपहार, 50 गिफ्ट आइडियाज

हर साल क्यों बदल जाती है मदर्स डे की डेट?

कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि पिछली बार तो यह किसी और तारीख को था। दरअसल, मदर्स डे की कोई एक फिक्स डेट नहीं होती। नियम बस इतना है कि इसे मई के दूसरे संडे को ही मनाना है। इसी वजह से हर साल इसकी तारीख बदलती रहती है। कभी यह महीने की शुरुआत में आ जाता है, तो कभी यह 14 मई तक चला जाता है। दुनिया के अलग-अलग कोनों में लोग इसे अपनी परंपराओं के हिसाब से अलग-अलग दिनों पर भी मनाते हैं।

कैसे शुरू हुआ यह सिलसिला?

मदर्स डे मनाने की कहानी अमेरिका से जुड़ी है। इसे शुरू करने के पीछे एना जार्विस नाम की एक महिला का हाथ था। उन्होंने साल 1908 में अपनी मां की याद में एक प्रोग्राम रखा और फिर ठान लिया कि मांओं को सम्मान देने के लिए एक खास दिन होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए खूब भाग-दौड़ की और आखिरकार 1914 में अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे सरकारी तौर पर मंजूरी दे दी। देखते ही देखते यह पूरी दुनिया में मशहूर हो गया।

क्या मदर्स डे पर सरकारी छुट्टी होती है?

अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या इस दिन ऑफिस या स्कूल बंद रहेंगे? तो जवाब है कि भारत समेत ज्यादातर देशों में इस दिन कोई ऑफिशियल छुट्टी नहीं होती। बाजार, स्कूल और दफ्तर रोज की तरह ही खुलते हैं। लेकिन चूंकि यह हमेशा रविवार को ही पड़ता है, इसलिए छुट्टी का कोई चक्कर नहीं रहता और लोग खुलकर जश्न मना पाते हैं।

महंगे गिफ्ट नहीं, प्यार है जरूरी

मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत पैसे खर्च करें या कोई बड़ा सरप्राइज प्लान करें। कई बार सिर्फ मां के पास बैठकर उनके साथ चाय पीना, पुरानी यादें ताजा करना या उन्हें यह कहना कि "आप मेरे लिए बहुत स्पेशल हो", उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी होता है। आप उनके साथ फोटो खिंचवा सकते हैं या उनकी पसंद का कोई छोटा सा काम कर सकते हैं। असल में ये छोटे-छोटे पल ही इस दिन को सबसे ज्यादा यादगार बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: School Holiday: 4 मई को काउंटिंग डे पर इन 5 राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक कर लें लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+