पाकिस्तान को भारत के साथ रखना चाहिए मधुर संबंध
वाशिंगटन।
अमेरिका के एक प्रख्यात विद्वान ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत के साथ संबंधों को सामान्य बनाने, नागरिक - सैन्य संबंधों को संतुलित बनाने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने सहित कुछ कदम सुनिश्चित करने चाहिए ताकि उसे सामान्य देश की श्रेणी में रखा जा सके। id="toptextpromo">पाकिस्तान
के लिए जरूरी है भारत के साथ संबंधों को सामान्य बनाना पाकिस्तान के असफल देश बनने की ओर बढने के कयास और पश्चिमी धारणा के बीच अमेरिकी विद्वान स्टीफन पी कोहेन ने कहा कि पांच या छह चीजें जरूर होनी चाहिए जिससे पाकिस्तान को सामान्य देश की श्रेणी में रखा जा सके। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कोहेन
ने कहा कि इनमें भारत के साथ सामान्य संबंध बनाना, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना, देश का पुनर्निमाण करना , नागरिक - सैन्य संबध का संतुलन बनाना , देश में सेना की भूमिका को फिर से तय करना, अमीरों पर कर लगाना, घरेलू अलगाववाद से प्रभावी तौर पर निपटना और पुलिस बल को नया स्वरूप देने जैसे कदम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञों को अपने विवाद कम करने होंगे और उन्हें भ्रष्टाचार से हटकर सुधार और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।











Click it and Unblock the Notifications