राइट टू रिकॉल पर नीतीश ने मिलाया टीम अन्ना के सुर में सुर

Bihar Chief Minister Nitish Kumar
दिल्ली (ब्यूरो)। राइट टू रीकाल पर पूरे देश में इस समय मंथन चल रहा है। कोई इसके पक्ष में है तो कोई इसके विरोध में। पर बिहार के मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य राजनीतिक दलों से हटकर टीम अन्ना के समर्थन में उतर आए हैं। सोमवार को उन्होंने राइट टू रिकाल की प्रशंसा की कहा कि इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। पटना में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने के अधिकार की मांग लोकतंत्र को मजबूत करने वाली है, जिसके लिए विचार-विमर्श करके रास्ता निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जेपी के आंदोलन की उपज है जेपी ने ही जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने के अधिकार की मांग सबसे पहले की थी पर इसपर सरकारों ने ध्यान नहीं दिया।

आपको बता दें कि अन्ना हजारे के राइट टू रिकाल की मांग पर मुख्य चुनाव आयुक्त वाईएस कुरैशी ने कहा था कि राइट टू रिकाल और राइट टू रिजेक्ट से देश में अस्थिरता आएगी। हालांकि बहुत से बुद्धिजीवी इस बात से सहमत नहीं है। अन्ना टीम के सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश संतोष हेगड़े ने भी कुरैशी से सहमत नहीं है उन्होंने जानना चाहा कि जन प्रतिनिधि को वापस बुलाने के लिए राइट टू रिकॉल और प्रत्याशियों को खारिज करने के लिए राइट टू रिजेक्ट जैसे प्रावधान भारत में क्यों नहीं लागू हो सकते? हेगड़े ने कहा कि यदि ये प्रावधान एक देश के अनुकूल हैं तो हम इसमें बदलाव करके अपने देश के अनुकूल करने के उपाय कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+