जम्मू: सड़क हादसे में 5 पर्यटकों की मौत, 10 जख्मी

इससे टवेरा सड़क से नीचे जाकर पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने जम्मू रेफर करने के दौरान हेलीपैड पर दम तोड़ दिया। इस बीच पांच घायलों को हेलीकॉप्टर से जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां एक अन्य घायल की मौत हो गई। मृतकों में टवेरा का चालक रियाज अहमद पुत्र अब्दुल सलाम जरगर निवासी नवहांडा पानडॉन श्रीनगर भी शामिल है।
इसके अलावा मृतक युवती की पहचान सोनया मेती पुत्री तपस मेती निवासी महिंद्रपुर कोलकाता के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एआरटीओ रामबन पवन शर्मा, ट्रैफिक पुलिस, रामबन पुलिस, सेना के जवान व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच मौका पाकर टेंपो कैब का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications