कंबल के लिये फौजियों ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका, मौत

Haryana: Soldiers killed a youth in running train
सिरसा। यहां के गांव दादू का युवक बलकरण ट्रेन में फौजियों के साथ कम्बल को लेकर हुए झगड़े में अपनी जान गंवा बैठा। फौजियों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव आदमपुर-भट्टू के बीच रेल पटरियों पर 16 अक्तूबर की सुबह राजकीय रेलवे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर रेलवे पुलिस ने 4 फौजियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पहले पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी।

मृतक बलकरण के भाई मनप्रीत ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 15 अक्तूबर की शाम उसका भाई अपने साथी गुरमेल निवासी जगमालवाली के साथ नरमा चुगाई के लिए लेबर लेने हिसार रवाना हुआ था। दोनों कालांवाली रेलवे स्टेशन से पैंसेजर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन में गुरमेल व बलकरण के डिब्बे में 4 फौजी भी बैठे थे। बलकरण ने एक फौजी का कम्बल ओढ लिया। इस बात पर फौजियों के साथ उनका झगड़ा हो गया। फौजियों ने गुरमेल व बलकरण को पीटना शुरु कर दिया। इस मारपीट के बीच फौजियों ने बलकरण को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

इसके बाद फौजी गुरमेल को चरखीदादरी तक ले गए। एक फौजी ने गुरमेल को दादरी स्टेशन पर उतार लिया और वह उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया। यहां रात भर गुरमेल को बंधक बना कर रखा गया। अगली सुबह उसने गुरमेल को छोड़ दिया और धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। गुरमेल किसी तरह दादू पहुंचा और बलकरण के भाई मनप्रीत को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

मनप्रीत, गुरमेल व गांव की पंचायत रेलवे पुलिस थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक बलकरण के भाई मनप्रीत की शिकायत पर नामालूम चार फौजियों के खिलाफ भा.द.सं. की धारा 302, 342, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच खुद थाना प्रभारी बलकार कर रहे हैं। आज गुरमेल को मैडीकल के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+