दसवीं तक मुफ्त शिक्षा का रास्ता साफ

The provision of free and compulsory education will soon be extended up to Class X.
दिल्‍ली। शिक्षा के तरख्त में एक औऱ चांद लगने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के शिक्षित समाज बनाने की मुहिम के तहत 10^th तक अनिवार्य और मुफ्त शिक्षा पर मुहर लग गई है। राष्ट्रीय शिक्षा सलाहकार परिषद (केब) ने इस बाबत केंद्र के प्रस्तावों को हरी झंड़ी दे दी है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केब की बैठक में सारे फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। सदस्यों के सुझाव पर यह तय हो गया है कि केब की बैठक अब एक साल में दो बार हुआ करेगी। शिक्षा का अधिकार कानून को माध्यमिक स्तर तक ले जाया जाएगा। नए कानून के शुरुआती मसौदे को तैयार करने के लिए केब के सदस्यों में से ही एक समिति बनेगी। वे सभी पक्षकारों से बात करके तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देंगे।

कपिल सिब्बल ने कहा कि स्कूलों में मनमानी फीस या फिर शिक्षकों को वेतन भुगतान में हेराफेरी समेत अन्य सभी गलत क्रियाकलापों को रोकने के लिए नए कानून के शुरुआती मसौदे के लिए भी केब प्रतिनिधियों में से ही एक अलग समिति बनेगी। नेशनल वोकेशनल एजूकेशन क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के लिए राज्यों के शिक्षा मंत्रियों का एक समूह पहले से ही बना है। वह सभी राज्यों से मशविरा करके उसका मसौदा तैयार करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+