Kal Ka Mausam: Mumbai में बारिश से आफत-Delhi में बिजली का तांडव! 6 दिन तक UP समेत 20+ राज्यों में तूफान?

Kal Ka Mausam, 3 July 2026, Friday Weather: साउथ और वेस्ट में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसका साफ असर, मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में नजर आ रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश में मुंबई के आसपास के इलाके लबालब पानी से भर चुके हैं। सड़के तालाब बन चुकी हैं। इस तूफानी बारिश में कई राज्यों में लोगों को मौत के घाट भी उतार दिया है।

बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ट्रेंने-यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। वहीं, दिल्ली-NCR की बात करें तो, तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बनाया। वहीं, कड़कती बिजली के तांडव ने लोगों को डराया।

kal-ka-mausam

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक मध्य भारत में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा। 8 जुलाई तक उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत लगभग 20 से अधिक राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कहां बारिश-कहां कब तक तूफान का अलर्ट?

Monsoon Alert: मानसून की एंट्री, 2-3 दिनों में मौसम का तहलका!

IMD की दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, मानसून ने पिछले 24 घंटों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। गुजरात के कुछ और हिस्सों, उत्तर प्रदेश के बचे हुए क्षेत्रों, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया गया है। पूरी दिल्ली अब मानसून की गिरफ्त में है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्से, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी इलाकों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है।

kal-ka-mausam

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मध्य भारत में अगले 5-6 दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। यह क्षेत्र धीरे-धीरे और मजबूत भी हो सकता है।

Rain-Storms Statewise Alert List: पिछले 24 घंटों में कहां बारिश-कहां तूफान?

kal-ka-mausam
  • अत्यंत भारी बारिश: तटीय महाराष्ट्र (मुंबई सहित)
  • बहुत भारी बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा
  • भारी बारिश: अंडमान-निकोबार, गंगीय पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र आदि
  • मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में ठंडक भरी हवाएं चलीं।

Rain-Storms IMD Statewise Alert List: 3 से 8 जुलाई तक, कहां बारिश से आफत?

kal-ka-mausam

1. पश्चिम भारत (गुजरात, महाराष्ट्र) - सबसे ज्यादा खतरा

  • दक्षिण गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्र-कच्छ में भारी तबाही की आशंका है।
  • 2-5 जुलाई: दक्षिण गुजरात और कोंकण में अत्यंत भारी बारिश (लाल अलर्ट)
  • 2-4 जुलाई: सौराष्ट्र-कच्छ में अत्यंत भारी
  • 3-5 जुलाई: मध्य महाराष्ट्र (घाट क्षेत्र) में अत्यंत भारी
  • 6-8 जुलाई तक भी भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना।

मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, पुणे, सूरत, वडोदरा जैसे शहरों में बाढ़, जलजमाव और निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका है।

2. मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ)

kal-ka-mausam
  • 3-4 जुलाई: पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा में अत्यंत भारी (लाल अलर्ट)
  • 2-8 जुलाई: पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में व्यापक बारिश
  • 2-3 जुलाई को मध्य भारत में मध्यम से तेज बिजली गिरने की गतिविधियां
  • कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का स्पेल 5-8 जुलाई तक भी चलेगा।

3. उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, UP, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल-उत्तराखंड)

kal-ka-mausam

दिल्ली में 2 जुलाई को बिजली का तांडव देखा गया। आज और अगले कुछ दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी।

  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब: 2 जुलाई और 5-8 जुलाई में व्यापक बारिश
  • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather Alert): पूर्वी UP में 5-7 जुलाई, पश्चिमी UP में 2 और 5-7 जुलाई भारी बारिश
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Himachal Pradesh-Uttarakhand Weather Alert): 2-8 जुलाई तक लगातार भारी बारिश, कुछ दिनों में बहुत भारी
  • पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather): 4-8 जुलाई भारी बारिश
  • पश्चिमी राजस्थान: 2 जुलाई को धूल भरी आंधी (50-70 किमी/घंटा हवाएं)
  • 2-8 जुलाई के दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

4. पूर्वी भारत (ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल)

kal-ka-mausam
  • ओडिशा: 3-4 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश (लाल अलर्ट), 2-8 जुलाई व्यापक बारिश
  • गंगीय पश्चिम बंगाल: भारी से बहुत भारी
  • बिहार (Bihar Weather Alert): 5-6 जुलाई व्यापक, अन्य दिनों में भी भारी
  • झारखंड: 4-8 जुलाई भारी बारिश संभावित
  • 2-3 जुलाई को क्षेत्र में तेज बिजली गिरने की आशंका।

5. पूर्वोत्तर भारत

  • अरुणाचल प्रदेश और असम के मैदानी इलाकों में 2-6 जुलाई तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2-8 जुलाई भारी बारिश। 3-4 जुलाई को असम-मेघालय में आंधी-बिजली।

6. दक्षिण भारत

  • तटीय कर्नाटक, केरल: 2-8 जुलाई भारी से बहुत भारी बारिश (कुछ दिनों ऑरेंज अलर्ट)
  • तेलंगाना, तटीय आंध्र, तमिलनाडु: भारी बारिश के साथ आंधी-बिजली
  • दक्षिण आंतरिक कर्नाटक: 5-8 जुलाई बहुत भारी संभावना

तापमान और अन्य चेतावनियां क्या?

8 जुलाई तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं। जहां बारिश होगी, वहां ठंडक रहेगी। पूर्वोत्तर के कुछ मैदानी इलाकों में उमस बनी रहेगी।

आम जनता के लिए सलाह क्या है?

  • भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • निचले इलाकों, नदियों और पहाड़ी रास्तों से दूर रहें।
  • बिजली गिरने के समय घर के अंदर रहें, धातु की वस्तुओं से दूर।
  • किसान भाई फसल की सुरक्षा का ध्यान रखें।
  • शहरवासी जलजमाव और ट्रैफिक जाम के लिए तैयार रहें।

(इनपुट- mausam.imd.gov.in)

Mumbai Weather: भारी बारिश से मुंबई में हाहाकार-कई इलाके डूबे! हाईटाईड की चेतावनी? 3 जुलाई को कहां-कहां आफत?
Mumbai Weather: भारी बारिश से मुंबई में हाहाकार-कई इलाके डूबे! हाईटाईड की चेतावनी? 3 जुलाई को कहां-कहां आफत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+