Gen Z Fashion: जिसे मिलेनियल्स ने पुराना समझकर छोड़ दिया, उसी पर फिदा हुई नई पीढ़ी, फिर लौटे 90s के ट्रेंड

Gen Z Fashion: फैशन की दुनिया में एक पुरानी कहावत है कि कोई भी ट्रेंड हमेशा के लिए खत्म नहीं होता, वह सिर्फ कुछ समय के लिए गायब होता है और फिर नए अंदाज में वापसी करता है। इन दिनों कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दशक के जिन फैशन ट्रेंड्स को मिलेनियल्स पुराना और आउटडेटेड मानकर पीछे छोड़ चुके थे, वही ट्रेंड्स अब Gen Z की पहली पसंद बन गए हैं।

फैशन का चक्र फिर वहीं आ पहुंचा, जहां से शुरू हुआ था
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, कॉलेज कैंपस, म्यूजिक फेस्टिवल्स और स्ट्रीट फैशन में इन दिनों पुराने दौर की झलक साफ दिखाई दे रही है। दिलचस्प बात ये है कि जिन कपड़ों और एक्सेसरीज को कभी साधारण या बोरिंग समझा जाता था, आज वही स्टाइल रेट्रो, विंटेज और Y2K फैशन के नाम पर ट्रेंड कर रहे हैं।

gen z fashion

1. बैगी और कार्गो पैंट्स स्किनी जींस को कह दिया 'टा-टा'
मिलेनियल्स ने एक दौर में टाइट स्किनी जींस के लिए अपनी जान छिड़की थी लेकिन Gen Z ने उसे सीधे 'क्रिंज' घोषित कर दिया है। आज के युवाओं को चाहिए कम्फर्ट के साथ स्टाइल। इसलिए 90s और 2000s के शुरुआती दौर की ढीली-ढाली बैगी जींस, ओवरसाइज्ड हुडीज और मल्टीपल पॉकेट्स वाली कार्गो पैंट्स दोबारा ट्रेंड में हैं। कूल फैक्टर, इसमें आप आराम से सांस ले सकते हैं, चिल कर सकते हैं और डांस रील्स भी बना सकते हैं। Gen Z वाइब- कम्फर्ट फर्स्ट, दुनियादारी नेक्स्ट।

सिंपल शर्ट्स को कहें 'NO', अब एम्ब्रॉइडरी का है शो, बोरिंग फॉर्मल्स को छोड़ें, इन 4 स्टाइल हैक्स से होगी तारीफ
सिंपल शर्ट्स को कहें 'NO', अब एम्ब्रॉइडरी का है शो, बोरिंग फॉर्मल्स को छोड़ें, इन 4 स्टाइल हैक्स से होगी तारीफ

2. चंकी डैड स्नीकर्स पापा वाले जूते अब हैं 'हाई-फैशन'
याद है वो सफेद रंग के भारी-भरकम, मोटे सोल वाले जूते जिन्हें देखकर कभी हम हंसते थे कि 'ये तो पापा वॉक पर पहनते हैं'? जी हां उन्हीं 'डैड स्नीकर्स' को आज Gen Z ने ग्लोबल ट्रेंड बना दिया है। बड़े-बड़े ब्रांड्स अब जानबूझकर ऐसे ही चंकी शूज डिजाइन कर रहे हैं। कूल फैक्टर, इसे सिर्फ जिम-वियर के साथ नहीं बल्कि बैगी जींस, शॉर्ट्स और यहां तक कि सार्टोरियल ड्रेसेस के साथ भी धड़ल्ले से पेयर किया जा रहा है। Gen Z वाइब, एस्थेटिक, स्ट्रीट-स्टाइल और बेहद रफ-एंड-टफ।

3. बकेट हैट्स और टिंटेड सनग्लासेस
90 के दशक की फिल्मों में शाहरुख खान या सलमान खान जो बकेट हैट (गोल वाली टोपी) पहनते थे, वह आज हर दूसरे इन्फ्लुएंसर के सिर पर सजी दिख जाएगी। इसके साथ ही, छोटे फ्रेम वाले पीले, गुलाबी या नीले रंग के 'टिंटेड' चश्मे (Tinted Sunglasses) का क्रेज भी वापस आ गया है। कूल फैक्टर, धूप से बचे न बचें लेकिन फोटो में लुक एकदम 'थ्रोबैक 90s' वाला आता है, जिस पर लाइक्स की बरसात होना तय है। Gen Z वाइब, विंटेज, रेट्रो और बीच-रेडी।

4. ओवरसाइज्ड फ्लैनेल्स और चेक्स शर्ट्स
याद है कॉलेज के दिनों में जब मिलेनियल्स एक टी-शर्ट के ऊपर खुली चेक शर्ट पहनकर घूमते थे? Gen Z ने इस स्टाइल को गोद ले लिया है, बस फर्क सिर्फ इतना है कि अब शर्ट का साइज 'ओवरसाइज्ड' (सामान्य से दो साइज बड़ा) हो गया है। कूल फैक्टर, इसे किसी भी बेसिक व्हाइट या ब्लैक क्रॉप टॉप या टैंक टॉप के ऊपर श्रग की तरह डाल लो, लुक अपने आप 'एफर्टलेसली स्टाइलिश' हो जाता है। Gen Z वाइब, 'आई डोंट केयर' वाला केयरफ्री एटीट्यूड।

सोशल मीडिया ने बढ़ाई पुराने फैशन की पॉपुलैरिटी

-फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने ट्रेंड्स की वापसी में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। इंस्टाग्राम, पिनटेरेस्ट और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Y2K और 90s फैशन से जुड़े कंटेंट को भारी पॉपुलैरिटी मिल रही है। युवा पीढ़ी पुराने फैशन को नए अंदाज में पेश कर रही है, जिससे ये ट्रेंड्स फिर से मुख्यधारा में लौट आए हैं। यही वजह है कि जो स्टाइल कभी पुरानी यादों का हिस्सा था, वह अब नई पीढ़ी की पहचान बनता जा रहा है।

-फैशन की दुनिया में बदलाव हमेशा चलता रहता है लेकिन पुराने ट्रेंड्स की वापसी ये साबित करती है कि अच्छा स्टाइल कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता। बैगी जींस से लेकर डैड स्नीकर्स और बकेट हैट्स तक, Gen Z ने 90s और 2000s के फैशन को नए रंग में ढालकर फिर से लोकप्रिय बना दिया है। ऐसे में अगर आपकी अलमारी में पुराने दौर के कुछ फैशनेबल कपड़े अब भी रखे हैं, तो उन्हें फेंकने की जल्दबाजी मत कीजिए। हो सकता है कि वही आउटफिट आज के ट्रेंड के हिसाब से सबसे ज्यादा स्टाइलिश साबित हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+