सीडब्लूजी घोटाला: तिहाड के वीआईपी नम्बर 1 कलमाडी की याचिका नामंजूर

वहीं दूसरी तरफ कलमाडी के साथ-साथ आयोजन समिति के पूर्व संयुक्त महानिदेशक प्रसाद की भी याचिका खारिज कर दी गई। इन दोनों को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। कलमाडी और प्रसाद फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीबीआई ने 20 मई को इस मामले में अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें कलमाडी सहित आठ लोगों और दो कम्पनियों को आरोपी बनाया गया है।
सभी आरोपियों पर खेलों के दौरान एक स्विस कम्पनी को स्कोर, टाइमिंग और रिजल्ट प्रणाली से जुड़ा 141 करोड़ रुपये का अधिक मूल्य का ठेका दिलाने का आरोप है, जिसके कारण सरकार को लगभग 90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी काम के लिए एक अन्य कम्पनी ने 50 करोड़ रुपये के खर्च के साथ आवेदन किया था लेकिन कलमाडी और उनके साथ सहआरोपी बनाए गए आयोजन समिति के अधिकारियों जानबूझकर स्विस कम्पनी को ठेका दिलाने के लिए जमीन तैयार की, जिसके कारण सरकार को नुकसान उठाना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications