हसन अली का हंसना बंद, सुप्रीम कोर्ट में जमानत खारिज
नई
दिल्ली। विदेशी बैंकों में 800 करोड़ रुपए बतौर काला धन जमा करने के आरोपी हसन अली का हंसना फिर से बंद हो गया है। जी हां सुप्रीम कोर्ट ने हसन अली की जमानत अर्जी खारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (आईडी) को अली को तुरंत हिरासत में लेने के आदेश दिये हैं। id="toptextpromo">सुप्रीम
कोर्ट ने मुंबई के एक कोर्ट द्वारा कर चोरी के आरोपी हसन अली को जमानत दिये जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एसएस निज्जर की पीठ ने कहा कि असाधारण परिस्थितियां पैदा होने के कारण ऐसा किया जा रहा है और प्रवर्तन निदेशालय अली के खिलाफ अवैध धन के मामले से जुड़ी जटिलता की जांच कर रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हम
आपको बता दें कि देश के करीब 800 करोड़ रुपए विदेशी बैंकों में जमा कर ऐश की जिंदगी काट रहे हसन अली को निचली अदालत ने जमानत दे दी थी। यही नहीं निचली अदालत ने ईडी को फटकार लगाते हुए कहा था कि बिना किसी ठोस सबूत के हसन अली को कैसे गिरफ्तार किया।











Click it and Unblock the Notifications