MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, सीएम मोहन बोले- संगठन हुआ और मजबूत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल को एक साल पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, बेहतर पहुंच बनाने और प्रभावी जमीनी पहलों का उल्लेख किया, जिससे राज्य भर में पार्टी की गतिविधियां बढ़ी हैं।
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है और कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रदेशभर में दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद, संगठनात्मक विस्तार, नए जिला कार्यालयों का निर्माण, प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन और सहयोग सेल जैसी पहलों से संगठन की कार्यक्षमता और सेवा भाव को नई मजबूती मिली है। इन प्रयासों से भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिली है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन आने वाले समय में और नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। संगठन की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।












Click it and Unblock the Notifications