जाट क्‍यों मांग रहे हैं नौकरी में आरक्षण?

Protest before Train
उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से दिल्‍ली जाने वाली करीब तीन दर्जन ट्रेनें रविवार को रद्द कर दी गईं। दिल्‍ली-लखनऊ रूट पर रेल यातायात ठप हो गया। रोज़ाना अप-डाउन करने वाले लाखों लोग समय से घर व ऑफिस नहीं पहुंच पाये। जन जीवन पूरी तरह अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया। यह सब कुछ जाट समुदाय के उस आंदोलन के चलते हुए, जिसमें वो अन्‍य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। इनकी मांग जायज़ है या नहीं, इसका फैसला आप खुद करियेगा इस लेख को पढ़ने के बाद, क्‍योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं 7 लाख लोगों के इस समुदाय की इस मांग के पीछे के कारण।

अखिल भारतीय जाट महासभा, हरियाणा प्रदेश के अध्‍यक्ष ओपी मान ने वनइंडिया हिन्‍दी को विशेष बातचीत में आंदोलन के पीछे के कारण बताये। सबसे पहला कारण नौकरी नहीं मिल पाने के कारण बढ़ता अपराध है। मान यह खुद मानते हैं कि जाट समुदाय के युवा नौकरी नहीं मिलने की वजह से अपराध की ओर बढ़ रहे हैं और उन्‍हें रोकना अत्‍यंत आवश्‍यक है।

दूसरा सबसे बड़ा कारण है खेती में आय कम होना। उनका कहना है कि 10 एकड़ जमीन पर खेती करने वाले किसान की कमाई एक सरकारी दफ्तर के चपरासी के वेतन के बराबर भी नहीं होती, जरा चोहिए हजारों ऐसे किसान हैं जिनके पास 3 एकड़ भी जमीन नहीं है। मान का कहना है कि इस समय सिर्फ राजस्‍थान में जाट समुदाय को राज्‍य व केंद्र की नौकरियों में आरक्षण है, जबकि अन्‍य में नहीं। लिहाजा वे उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा में ओबीसी कोटे में शामिल होना चाहते हैं, ताकि उन्‍हें भी वरीयता मिल सके।

श्री मान का कहना है कि अगर सरकार आरक्षण देती है, तो जाट समुदाय के परिवारों की माली हालत अच्‍छी होगी। तब वे अच्‍छी तरह खेती कर सकेंगे और कई अन्‍य क्षेत्रों में भी अपना योगदान दे सकेंगे, फिर चाहे वो सेना के जवान के रूप में हो या खिलाड़ी के और या फिर किसान के रूप में। इस आरक्षण के पीछे सबसे बड़ा कारण गरीबी है, क्‍योंकि इस समुदाय के अधिकांश परिवार पैसे की किल्‍लत से जूझ रहे हैं।

क्लिक करें और यह लेख अपने मित्र को ई-मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+