जाट आरक्षण आंदोलन की आग से दिल्‍ली-लखनऊ रेल यातायात ठप

Protest before Train
नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश में जाट आरक्षण की आग से दिल्‍ली-लखनऊ रेल मार्ग को बुरी तरह अपने लपेटे में ले लिया है। यहां जाट समुदाय ने ओबीसी के अंतर्गत आरक्षण की मांग को लेकर अमरोहा के पास जबर्दस्‍त प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रेल मार्ग जाम किये जाने के कारण 100 से ज्‍यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनें रद्द भी की जा चुकी हैं।

रविवार की शाम अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेतृत्‍व में 1000 से ज्‍यादा लोग अमरोहा के काफुरपुर रेलवे स्‍टेशन के पास पहुंच गए और रेल मार्ग जाम कर दिया। इस वजह से दिल्‍ली से लखनऊ जाने वाली सभी गाडि़यां प्रभावित हुई हैं। रात भर रेल मार्ग जाम करने के कारण करीब 3 दर्जन पैसेंजर व लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।

नौकरी व शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर किये जा रहे इस आंदोलन के कारण दिल्‍ली, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, आदि शहरों में रोज़ाना अप-डाउन करने वाले करीब 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। ट्रेन नहीं चलने के कारण सोमवार की सुबह लोगों ने ऑफिस जाने के कारण बसों का सहारा लिया। इस रूट पर बसों की संख्‍या कम होने की वजह से लोगों को भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र-छात्राएं जो एक-शहर से दूसरे शहर पढ़ने जाते हैं, वे स्‍टेशन से ही घर लौट गये।

आरक्षण की यह आग हरियाणा तक फैल चुकी है। हरियाणा से खबर है कि वहां भी जाट अपने लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने जा रहे हैं। वहीं आंदोलन समिति का कहना है कि जब तक उन्‍हें केंद्र सरकार से आरक्षण का आश्‍वासन नहीं मिल जाता, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्‍होंने चेतावनी दी है कि अभी तो सिर्फ एक रूट पर रेल मार्ग ठप किया गया है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वो अन्‍य रूटों पर भी ट्रेनें रोकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+