क्या भारत की इज्ज़त केवल उसकी अपनी निगाह में ही बढ़ी है ?
अमरीका के कोलंबिया प्रान्त में ट्राई वैली विश्वविद्यालय में पढ़ने गए भारतीय छात्रों को गलत पाए जाने पर पाँव में जीपीएस टैग यानि इलेक्ट्रौनिक बेड़ी डाल दी गई. इससे पहले अमरीका में भारत की राजदूत मीरा शंकर की साड़ी की जाँच की गई थी.
एक अन्य भारतीय कूटनयिक हरदीप सिंह पुरी की पगड़ी की आपत्तिजनक जांच भी सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी थी.
क्या भारतीयों की छवि कानून तोड़ने वालों की की है? क्या अमरीका की निगाह में भारत की क़ीमत नहीं बढ़ी है? क्या भारतीयों को अपनी चमकती छवि, बढ़ते रुतबे के बारे में खुशफ़हमी है? इस बार इन्हीं प्रश्नों पर होगी बहस इंडिया बोल में.
इस बार ये ही था बीबीसी इंडिया बोल का विषय












Click it and Unblock the Notifications