Vaibhav Suryavanshi बनेंगे एक्टर? फेमस डायरेक्टर ने ऑफर की फिल्म? 15 साल के खिलाड़ी की चमकी किस्मत!

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का सीजन भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुआ हो लेकिन पूरे टूर्नामेंट में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह रहे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंका दिया और अब उनकी पॉपुलैरिटी खेल के मैदान से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंच गई है।

क्रिकेट के नए सितारे ने जीता हर किसी का दिल
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जिस आत्मविश्वास और जोश के साथ बल्लेबाजी की, उसने उन्हें रातोंरात करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा खिलाड़ी बना दिया। पूरे सीजन में उन्होंने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर उम्मीदें भी बढ़ा दीं।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी की जमकर हो रही तारीफ

हर मैच के साथ वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में संभावित डेब्यू की चर्चाएं तेज होती गई हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर पूर्व खिलाड़ी और फिल्मी सितारे तक उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi के लिए ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन? 15 साल के खिलाड़ी का ऐसा वीडियो वायरल, रो पड़े लोग
Vaibhav Suryavanshi के लिए ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन? 15 साल के खिलाड़ी का ऐसा वीडियो वायरल, रो पड़े लोग

शेखर कपूर ने ने वैभव को लेकर कही ऐसी बात

-वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार शेखर कपूर (Shekhar Kapur) भी उनके फैंस की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। शेखर कपूर ने अपने एक्स हैंडल पर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है।

-शेखर कपूर ने मजाकिया लेकिन दिल छू लेने वाले अंदाज में लिखा कि यदि वैभव सूर्यवंशी इतने शानदार क्रिकेटर नहीं होते तो वह उन्हें अपनी चर्चित फिल्म 'मासूम' में कास्ट करना पसंद करते। शेखर कपूर की ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ऑरेंज कैप जीतकर रचा नया इतिहास

-वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में टूर्नामेंट में अपना दमदार योगदान देकर सबका ध्यान खींचा था और अब 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रच दिया है।

-राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इस उपलब्धि के साथ वह फ्रेंचाइजी के लिए ऑरेंज कैप जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

'मासूम' क्यों है इतनी खास फिल्म?

-शेखर कपूर द्वारा वैभव सूर्यवंशी की तुलना जिस फिल्म से की गई, वह हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्मम 'मासूम' भारतीय सिनेमा की एक क्लासिक फिल्म मानी जाती है, जिसने अपनी भावनात्मक कहानी और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

-इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), शबाना आजमी (Shabana Azmi), सईद जाफरी (Saeed Jaffrey), तनुजा (Tanuja) और सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) और जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) ने बतौर बाल कलाकार अपनी पहचान बनाई थी।

नई पीढ़ी के लिए लौट रही है 'मासूम'

जानकारी के अनुसार हाल ही में 'मासूम' के आधुनिक संस्करण की भी घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि ये नई फिल्म मूल कहानी की भावनात्मक गहराई को बरकरार रखते हुए परिवार, पहचान, प्यार और प्रवास जैसे विषयों को आज के नजरिए से पेश करेगी। ऐसे में शेखर कपूर का वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया गया बयान और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

बॉलीवुड के गलियारों में हो रही वैभव की चर्चा

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी सपने से कम नहीं है। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले ने रिकॉर्ड तोड़े और अब उनकी प्रतिभा की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों तक पहुंच चुकी है। शेखर कपूर जैसे दिग्गज फिल्मकार की तारीफ इस बात का प्रमाण है कि वैभव सिर्फ क्रिकेट के नहीं बल्कि देश के सबसे चर्चित युवा चेहरों में से एक बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+