आदर्श घोटाले से बडा़, पुणे का भूमि घोटाला?

CBI Logo
मुम्बई। जी हां सही पढ़ा आपने। खबर थी कि 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में इसरो का एक नया गोटाला जुड़ा है जिसके लिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि s-बैंड घोटाला स्पेक्ट्रम घोटाले से बड़ा हो सकता है। अब एक नई खबर सामने आ रही है कि पुणे में एक भूमि घोटाले का खुलासा हुआ है। इसका मामला अदालत में चल रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पुणे का भूमि घोटाला, मुंबई के आदर्श सोसाइटी घोटाले से अधिक बड़ा हो सकता है। इस घोटाले में लगभग 3 अरब रुपये के घोटाले की खबर सामने आई है।

अदालत इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को दे सकती है। भाजपा के प्रवक्ता माधव भंडारी द्वारा बॉम्बे उच्च न्यायालय में दायर की गई एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने वाली खंडपीठ ने सोमवार को इस बात के संकेत दिए। न्यायाधीश बी.एच. मार्लापाले और न्यायाधीश यू.डी. साल्वी की खंडपीठ के मुताबिक, "यह भूमि अनियमितता आदर्श सोसायटी मामले से भी बड़ा मामला हो सकता है।" खंडपीठ ने गुरुवार को मामले में अंतिम सुनवाई के दौरान सीबीआई को मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

याचिका में पूर्व शहरी भूमि सीलिंग विनियमन अधिनियम (यूएलसीआरए) के तहत राज्य द्वारा पुणे में अधिग्रहित की जा रही भूमि के दायरे से महत्वपूर्ण हिस्सों के अलग होने के बारे में सरकारी अधिकारियों द्वारा निकाले गए कथित फर्जी आदेशों को लेकर चिंता जताई गई है। सोवानी ने बताया, "जिस लाखों वर्ग मीटर भूमि का इस्तेमाल गरीबों के लिए घर बनाने में हो सकता था उसका झूठे यूएलसीआरए आदेशों के आधार पर निजी इस्तेमाल और लाभ कमाने के लिए इस्तेमाल हो सकता है।"

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधाकर जोशी की अध्यक्षता में बनी एक सदस्यीय समिति द्वारा इस मामले में रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद उच्च न्यायालय ने यह प्रतिक्रिया दी। न्यायाधीशों का कहना है कि वे महाधिवक्ता रवि कदम की राय जानने के बाद इस मामले को सीबीआई को सौंपने पर विचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+