मीरवाइज़ नज़रबंद, समर्थक हिरासत में

मीरवाइज़ नज़रबंद, समर्थक हिरासत में
मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ नज़रबंद हैं. भारत प्रशासित कश्मीर में पुलिस ने अलगाववादी नेता मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को हिरासत में लेकर नज़रबंद कर दिया है.

गुरुवार देर रात पुलिस ने मीरवाइज़ मंज़िल पर छापा मारकर मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ और उनकी पार्टी के क़रीब 60 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ़्तार कर लिया. श्रीनगर के पुलिस प्रमुख आशिक़ बुख़ारी ने बीबीसी को बताया कि मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को नगीन स्थित आवास पर ले गई और वहाँ उन्हें नज़रबंद रखा गया है.

हालाँकि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अब भी पुलिस हिरासत में हैं. उस समय मीरवाइज़ का इंटरव्यू कर रहे एक पत्रकार इमरान मंज़ूर को भी पुलिस ने हिरासत में रखा है. दो दिन पहले ही मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ मीरवाइज़ मंज़िल पहुँचे थे. वे शुक्रवार की नमाज के लिए जामा मस्जिद के क़रीब रहना चाहते थे.

पिछले तीन महीने के दौरान उन्हें ज़्यादातर वहाँ जाने नहीं दिया गया है. जामा मस्जिद के आसपास के इलाक़ों में कर्फ़्यू लगा दिया गया है. एक पुलिस अधिकार ने अपना नाम जाहिर न किए जाने की शर्त पर बताया कि मोहर्रम का 10वाँ दिन होने के कारण अधिकारी कोई ख़तरा मोल लेना नहीं चाहते. एहतियात के तौर पर श्रीनगर के कई इलाक़ों में कर्फ़्यू लगाया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+