किरण कुमार रेड्डी का सफरनामा
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरनाथ रेड्डी के पुत्र किरण का संबंध रायल सीमा क्षेत्र से है और वो वहां से अब तक चार बार विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। मौजुदा समय वे चित्तूर ज़िले के पिलेरू विधान सभा चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किरण के मुख्यमंत्री बनने का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इसी के साथ आंध्र प्रदेश में सत्ता की बागडोर एक बार फिर रेड्डी समुदाय के हाथ में आ गई है।
किरण कुमार को सत्ता की कुर्सी पर बैठाने पर कांग्रेस की मंत्व्य सिर्फ और सिर्फ जगन मोहन रेड्डी के बागी तेवरों पर अंकुश लगाना है। राजनैतिक पंडितों का मानना है कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी की चुनौती से निपटने के लिए ही किरण कुमार रेड्डी का चयन किया है क्योंकि दोनों ही रायाल सीमा से संबंध रखते हैं। हालाँकि किरण कुमार रेड्डी राजशेखर रेड्डी के बहुत करीबी और वफ़ादार थे लेकिन जगन मोहन रेड्डी से उनकी नहीं बनती।













Click it and Unblock the Notifications