सोने के दाम आसमान पर

पिछले कुछ समय से सोने और चांदी दोनों तेज़ी देखी जा रही है,पिछले एक वर्ष में सोने के दाम में 23 फ़ीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी देखी गई है.लेकिन हाल की तेज़ी की वजह विश्व बैंक के प्रमुख रॉबर्ट ज़ोएलिक को वो बयान माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया के बड़े देशों को सोने की कीमत के आधार से अपनी मुद्रा की विनमय दर तय करने पर विचार करना चाहिए.
माना जा रहा है कि जी 20 की बैठक में इस संबंध में बातचीत हो सकती है.विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की क़ीमतें बढ़ने का मतलब है कि निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित समझ रहे हैं.दरअसल सोना एक टिकाऊ निवेश और भरोसेमंद संपत्ति माना जाता है.भारत में सोने की चमक आम ज़िंदगी में आसानी से देखी जा सकती है और सोना आमतौर पर शादी ब्याह में बहुमूल्य तोहफ़ा माना जाता है.
भारत को दुनिया में सोने के एक बहुत बड़े बाज़ार के रूप में देखा जाता है. लेकिन भारत में अधिकांश सोना ज़ेवरात बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है.भारत में नवंबर से मई-जून तक शादी-ब्याह का मौसम रहता है और इस दौरान सोने की माँग बढ़ जाती है.












Click it and Unblock the Notifications