हैदराबाद में स्थिति शांतिपूर्ण

हैदराबाद में लौटी शांति
उमर फ़ारूक़

बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद

लगभग एक सप्ताह तक कर्फ़्यू में रहने के बाद हैदराबाद नगर में अब शांति लौट आई है और इसका प्रमाण इससे बड़ा क्या हो सकता है कि नगर के पुलिस आयुक्त ने भी सुनसान सड़क पर क्रिकेट के खेल का मज़ा लिया.

एके ख़ान ने जो भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी हैं, उन्होंने ऐतिहासिक चारमीनार के साए में पत्रकारों के साथ रविवार को कुछ देर बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी की.रविवार सुबह से दोपहर तक उन इलाकों में जहाँ कर्फ़्यू में ढील दी गई थी, वहाँ का पैदल दौरा करने के बाद ख़ान जब चारमीनार पुलिस स्टेशन लौटे तो उन्होंने पत्रकारों के एक ग्रुप को क्रिकेट खेलते देखा और ख़ुद भी उनके खेल में शामिल हो गए.

कर्फ़्यू दोबारा लग जाने के बाद यह सड़क खाली पड़ी थी.जब आयुक्त खेल रहे थे तो उनके बॉडी गार्ड और दूसरे पुलिस अधिकारी क़रीब खड़े होकर उनका खेल देख रहे थे.कर्फ़्यू में बंद दूसरी सड़कों और मोहल्लों में भी बच्चे और युवा क्रिकेट खेलते देखे गए.बाद में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस आयुक्त ख़ान ने कहा कि नागरिकों और धार्मिक नेताओं के सहयोग के कारण क़ानून की स्थिति में ज़बर्दस्त बेहतरी आई है जिसके कारण सोमवार से दिन का कर्फ़्यू उठाया जा रहा है.

सोमवार से सुबह आठ बजे से शाम पाँच बजे तक कर्फ़्यू नहीं रहेगा.याद होगा की पुराने शहर के 17 पुलिस थानों में पिछले सोमवार को और नए शहर के आठ पुलिस थानों में मंगलवार को कर्फ़्यू लगाया गया था.सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौत हुई और एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए और 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया.पुलिस आयुक्त ने बताया कि दो राजनेताओं की तलाश जारी है क्योंकि उनके ख़िलाफ़ सबूत मौजूद हैं.

इनमें तेलुगू देशम के रजा सिंह और भाजपा के बैकुंठ शामिल हैं.पुलिस ने हैदराबाद के सांसद और मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ख़िलाफ़ भी एक मामला दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने शनिवार की रात दो बजे कर्फ़्यू का उल्लंघन करते हुए चारमीनार पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया था.वो रात देर गए लोगों के घरों पर छापे मारने और युवाओं को पकड़ने और घर वालों के साथ मारपीट करने का विरोध कर रहे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+