ढाई करोड़ पाउंड से ज़्यादा की लॉटरी
यूरोमिलियन्स जैकपॉट का इतनी ही रक़म का दूसरा हिस्सा फ़्रांस में बिके एक टिकट पर निकला है. यूरोप के कई देशों में संचालित यूरोमिलियन्स के ब्रिटेन का व्यवसाय नेशनल लॉटरी के ज़रिए चलता है. नेशनल लॉटरी का कहना है कि एक विजेता सामने आ चुका है, लेकिन टिकट की औपचारिक जाँच के बाद उसका नाम सार्वजनिक किया जाएगा.
नेशनल लॉटरी की एक प्रवक्ता ने कहा कि नेशनल लॉटरी के 15 वर्षों के इतिहास में ब्रिटेन में 2350 लोग मिलिनेयर बन चुके हैं, यानि 10 लाख पाउंड या इससे ज़्यादा की राशि जीत चुके हैं. उल्लेखनीय है कि इस अवधि में ब्रिटेनवासियों ने 23 अरब पाउंड की लॉटरी खेली है. नेशनल लॉटरी का कहना है कि पुरस्कार बाँटने और अन्य ख़र्चे काटने के बाद बची सारी रकम अच्छे कामों में लगाई गई है.
पाउंड ही पाउंड
इससे पहले पिछले साल नवंबर में ब्रिटेन में लॉटरी का सबसे बड़ा पुरस्कार घोषित हुआ था. तब वेल्स की एक दंपती को 4.55 करोड़ पाउंड का पुरस्कार मिला था, जबकि इतनी ही रकम लीवरपुल के एक कार्यालय में काम करने वाले कुछ लोगों के समूह या सिंडिकेट को भी प्राप्त हुई थी.
ब्रिटेन का तीसरा सबसे बड़ा लॉटरी पुरस्कार अगस्त 2007 में ग्लास्गो की एंजला केलि को मिला था. उन्हें 3.54 करोड़ पाउंड का पुरस्कार मिला था. उसी साल एक अन्य व्यक्ति ने इनाम में 2.65 करोड़ पाउंड बटोरे और अपना नाम भी सार्वजनिक नहीं किया. उल्लेखनीय है कि एक पाउंड के बदले इस समय औसत लगभग 75 भारतीय रुपये मिलते हैं.













Click it and Unblock the Notifications