NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को होगी नीट यूजी की दोबारा परीक्षा, NTA कब जारी करेगा एडमिट कार्ड?
NEET UG 2026 Re-Exam Update: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थी इस समय NEET UG 2026 री-एग्जाम का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच परीक्षा से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से इन दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकेंगे।
री-एग्जाम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और एजेंसी की ओर से जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

21 जून को होगी री-एग्जाम
NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरे देश में एक ही शिफ्ट में होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना देख रहे बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: 21 जून को ऑनलाइन या CBT मोड़ में होगा री-एग्जाम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफ
पहले जारी होगी सिटी इंटिमेशन स्लिप
परीक्षा से पहले NTA उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। इससे छात्रों को यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने में आसानी होगी। इसके बाद परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
पेपर लीक विवाद के बाद हुआ फैसला
इस साल NEET UG परीक्षा कई राज्यों में सामने आए पेपर लीक के आरोपों के कारण विवादों में रही। परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठे थे। मामले की जांच और विभिन्न स्तरों पर हुई चर्चा के बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया, ताकि प्रभावित उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला
परीक्षा को ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराने की मांग को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा था। याचिका में परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग की गई थी। हालांकि अदालत ने तत्काल कोई बड़ा आदेश जारी नहीं किया। सुनवाई के दौरान यह भी माना गया कि इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करना अपने आप में एक बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया है।
भविष्य में बदल सकता है एग्जाम मोड
शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि आने वाले वर्षों में NEET UG को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित करने की दिशा में काम किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने और गड़बड़ियों की संभावना कम करने में मदद मिलेगी।
बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का मौका
NTA ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जमा करने की समय सीमा भी बढ़ा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी बैंक डिटेल्स जमा नहीं की हैं, वे निर्धारित नई समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इससे कई उम्मीदवारों को जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
ये भी पढ़ें: CBSE Row: कौन है Coempt EduTeck का मालिक? पवन खेड़ा के आरोपों के बाद चर्चा में आई हैदराबाद की कंपनी












Click it and Unblock the Notifications