बिना सिलवटों वाले ऊनी कपड़े!

एक नए शोध के जरिए वैज्ञानिक ऐसे ऊन का अविष्कार करने में सफल होते दिख रहे हैं, जिसमें अपना 'दिमाग' होगा और इसकी मदद से वह सिलवटें और सिकुड़न जैसी आम समस्याओं से छुटकारा पा सकेगा। यह ऊन दरअसल इंसानों की तरह 'सांस' ले सकेगा।

चाइनीज अकादमी ऑफ साइंसेज के फांगक्विोंग तांग यी ली के मुताबिक नया ऊन पानी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देगा। अत्यधिक पानी सोखने के अवगुण कारण ही आमतौर पर ऊनी कपड़ों में सिलवट और सिकुड़न जैसी समस्याएं आती हैं।

वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक का उपयोग करते हुए ऊन पर सिलिका के अत्यंत सूक्ष्म कणों की परत चढ़ाने में सफलता हासिल की है। यह परत इंसान के बालों से 50,000 गुना महीन है। इस परत के कारण यह ऊन ज्यादा आद्रता को अवशोषित कर लेगा और इससे उसके रंग या फिर उसकी मोटाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+