शिक्षक की भूमिका में दिखे आरबीआई के गर्वनर

D Subbarao
बेंगलुरू। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर डी. सुब्बाराव कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने स्कूल के करीब 500 छात्रों को रिजर्व बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में समझाया साथ ही यह भी बताया कि यह आम बैंकों से किस तरह अलग है।

आरबीआई की 75वीं वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम के तहत राव ने मंगलवार को बेंगलुरू के ग्रामीण इलाके डोड्डा बल्लावांगला में एक घंटे तक गांव के स्कूली छात्रों को शिक्षक की तरह पढ़ाया।

राव ने जिज्ञासु छात्रों को बताया, "रिजर्व बैंक सामान्य बैंक की तरह नहीं है। हम नाम से बैंक हैं लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों से हमारा काम अलग है। हम मुद्रा और सिक्के जारी करने से जुड़े हैं।"

जब राव ने छात्रों से पूछा कि कितने छात्र बैंक के बारे में जानते हैं या बैंक को देखा है, तो करीब 100 छात्रों ने हाथ उठाया। लेकिन राव ने जब यह पूछा कि कितने छात्र रिजर्व बैंक के बारे में जानते हैं या उसके बारे में सुना है तो किसी भी छात्र ने हाथ नहीं उठाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+