छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों ने किया तापबिजली परियोजना का विरोध

इन ग्रामीण किसानों ने 1,200 मेगावाट क्षमता वाली इस तापबिजली परियोजना के लिए अपनी भूमि का अधिग्रहण न होने देने का निर्णय लिया है।

विरोध का नेतृत्व कर रहे गंगूराम बघेल ने कहा, "जीएमआर एनर्जी ने गांव में कुछ दलाल भेजे जो किसानों पर अपनी जमीन देने के लिए दबाव डाल रहे हैं लेकिन यह कोशिश उस समय उलटी पड़ गई जब वे किसान नाराज हो गए जो पहले ही इसके लिए तैयार थे।"

किसानों ने रायखेड़ा गांव में एक बैठक का आयोजन किया और भूमि अधिग्रहण का कड़ा विरोध किया। उनका मानना है कि यहां संयंत्र लगने से उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में इजाफा होगा।

एक किसान ने कहा, "नजदीकी सिलतारा क्षेत्र से होने वाले औद्योगिक प्रदूषण के कारण पिछले पांच वर्षो से रायखेड़ा के आसपास के सात गांवों के लोग त्वचा कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रदूषण में और इजाफा न होने देने के लिए हम जीएमआर की परियोजना का विरोध कर रहे हैं।"

बेंगलुरू की इस कंपनी ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ जून 2007 में इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+