आडवाणी ने यूपीए को आम चुनाव कराने की चुनौती दी

बेंगलुरू, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को लोकसभा भंग करने और आम चुनाव तुरंत करवाने की चुनौती दी है।

पार्टी की पहली 'विजय संकल्प' रैली में आडवाणी ने कहा,"मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को अब आम चुनाव करवाने की चुनौती देता हू़ं ताकि जनता अपना निर्णय दे सके।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा,"लोकसभा भंग करो और चुनाव की घोषणा करो। अगले साल तक इंतजार क्यों?"

उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता अब इस भ्रष्ट और अक्षम सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। आडवाणी ने रैली में कहा कि यही समय है जब लोगों को निर्णय लेना है कि देश पर कौन शासन करेगा।

नेता विपक्ष का कहना था कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

अंग्रेजी और हिंदी में दिए गए अपने 35 मिनट के भाषण में आडवाणी ने कहा कि लोगों को अब, हमारी एनडीए सरकार और यूपीए सरकार के प्रदर्शन की तुलना करने का मौका मिलना चाहिए।

आडवाणी ने कहा कि उन्होंने अपने छह दशक के राजनीतिक जीवन में मनमोहन सिंह के अलावा ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं देखा जो किसी भी उपलब्धि का श्रेय नहीं ले सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+